खुल गई पाकिस्तान की पोल, भारत की एयर स्ट्राइक से उड़े टॉप जैश कमांडर के चीथड़े

by
पाकिस्तान की पोल खुल गई है। आतंकवादियों को संरक्षण देने के आरोपों की पुष्टि हो गई है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए भारतीय वायुसेना के एयर स्ट्राइक में जैश- ए- मोहम्मद का शीर्ष आतंकवादी मारा गया है।
इसकी पुष्टि जैश-ए लश्कर के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जारी शोक संदेश से हुई है।
पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय एयरफोर्स ने बीती रात पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस हवाई हमले में मोस्ट वांडेट जैश-ए- मोहम्मद का शीर्ष आतंकवादी अब्दुल मलिक मारा गया है। जैश ने शव की तस्वीर जारी कर शोक संदेश दिया है।
पाकिस्तान की खुल गई पोल
भारतीय एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियो से साबित हो गया है कि पाकिस्तान में बड़ी संख्या में आतंकवादी फल फूल रहे हैं। इससे पहले कई मौकों पर भारत आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को दोषी मानता रहा है, लेकिन हर मौके पर पाकिस्तान भारत के आरोपों को बेबुनियाद बताता रहा है। अब जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी पुष्टि स्वयं कर दी है।
इन 9 ठिकानों पर भारत ने की बमबारी
एयर स्ट्राइक के समय आतंकी अब्दुल मलिक जैश-ए- मोहम्मद के ठिकाने पर था। जो कोटली शहर के मरकज अब्बास में स्थित है। न्यूज एजेंसी PTI ने बताया कि मुजफ्फराबाद, बहावलपुर, मुरीदके समेत कुल 7 शहरों के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई। इनमें जैश-ए-मोहम्मद के 4, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिजबुल मुजाहिदीन के 2 ठिकाने शामिल हैं।
जैश-ए- मोहम्मद ने भारत किए हैं कई आतंकी हमले
जैश ए मोहम्मद पाकिस्तान में स्थित एक आतंकवादी संगठन है, जिसका एक ध्येय भारत से कश्मीर को अलग करना है। इसके अलावा यह आंकवादी संगठन अमेरिका सहित अन्य पश्चिमी देशों के विरुद्ध आतंकवादी गतिविधियों में भी शामिल रहा है। इसकी स्थापना मसूद अज़हर नामक पाकिस्तानी पंजाबी नेता ने मार्च 2000 में की थी। इसे भारत में हुए कई आतंकवादी हमलों के लिए ज़िम्मेदार ठहराया गया है। जनवरी 2002 में इसे पाकिस्तान की सरकार ने भी प्रतिबंधित कर दिया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सिर्फ सराज विधान सभा क्षेत्र में ही एक हजार करोड़ का नुकसान : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम के साथ किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा आपदा के नुकसान की भरपाई के लिए एरिया स्पेसिफिक प्लान की आवश्यकता बार–बार आ रही आपदा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने मांग करते हुए जिला भाजपा द्वारा जोरदार प्रदर्शन : पाकिस्तान मुर्दाबाद व आंतकवाद मुर्दाबाद के लगाए नारे

रोहित जसवाल।  ऊना : प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के लिए जिला भाजपा ने पूर्व वन मंत्री राकेश पठानिया की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही...
हिमाचल प्रदेश

मेगा मेडिकल कैंप में 6000 लोगों ने करवाया चेकअप पहले दिन 2300 लोगों तथा दूसरे दिन 3700 लोग हुए लाभांवित 2500 लोगों को नजर के चश्में निशुल्क किए वितरित

 नगरोटा , 27 जुलाई :  नगरोटा के सीनियर सेंकेडरी स्कूल में स्व जीएस बाली के जन्म दिन पर आयोजित मेगा मेडिकल कैंप के दूसरे दिन 3700 लोगों ने चेकअप करवाया इसमें 50 करीब विशेषज्ञ...
article-image
पंजाब

लोगों के लिए बड़ी राहत : अब बिना फिंगरप्रिंट भी मिलेगा राशन, नया डिजिटल सिस्टम लागू

चडीगढ़: पंजाब सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली  को सुविधाजनक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि पंजाब में अब पारंपरिक राशन कार्ड की जगह QR कोड आधारित स्मार्ट राशन कार्ड जारी...
Translate »
error: Content is protected !!