खून दान महादान, अधिक से अधिक लोग इस मुहिम का हिस्सा बनें: मनीष तिवारी

by

मोहाली, 14 सितंबर: खून दान महादान है और अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए। यह शब्द श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा राजेश पायलट मेमोरियल, गुर्जर भवन कंपलेक्स में गुर्जर समाज कल्याण परिषद द्वारा आयोजित रक्तदान कैंप के दौरान कहे गए। यह कैंप संस्था द्वारा अपने पूर्व अध्यक्ष स्वर्गवासी अमरिक सिंह की याद में लगाया जाता है।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि खून दान इंसानियत की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है और यह एक महादान है व अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने संस्था द्वारा बीते करीब 21 सालों से लगातार किए जा रहे इस आयोजन की प्रशंसा की। जिनके द्वारा कोरोना महामारी के दौर में भी अपना फर्ज निभाया जा रहा है।
इस कैंप का आयोजन पीजीआई के डॉक्टरों की टीम के सहयोग से किया गया था। जहां अन्य के अलावा, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, हरियाणा लोकसेवा कमीशन के पूर्व चेयरमैन मनवीर सिंह भड़ाना, गुर्जर समाज कल्याण परिषद के प्रधान संतराम मीलू, उपाध्यक्ष केएल वर्मा, हरकिशन चेची, भजन सिंह, सुरजीत मीलू, करम चंद, हितेंद्र चेची, पूर्ण चंद, लाल चंद, कमलजीत कौर, बीआर चौहान और महासचिव नरेंद्र मीलू भी मौजूद रहे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

110 नशीली गोलियों सहित औरत गिरफ्तार 

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने एक औरत को 110 नशे के रूप में प्रयोग की जाने वाली गोलियों के सहित  गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया की एसआई...
article-image
पंजाब

गुरुपर्व पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए सांसद मनीष तिवारी

दिल्ली के हुक्मरानों को सन्मति देने के लिए भी वाहेगुरु का शुक्रिया अदा किया श्री आनंदपुर साहिब, 19 नवंबर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब...
article-image
पंजाब

छोटा भंगाल के लोगों का MLA किशोरी लाल ने जाना दर्द

एएम नाथ।  बैजनाथ 20 नवंबर :- विधायक किशोरी लाल ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्र छोटा भंगाल के लोहारडी आयोजित ‘ सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम में शामिल हुए । इस अवसर पर...
article-image
पंजाब

कबीर कटारिया के जन्म दिवस पर कटारिया परिवार को वधाई

गढ़शंकर : यूथ काग्रेस गढ़शंकर के अध्यक्ष कमल कटारिया के पुत्र कबीर कटारिया के जन्म दिवस पर सत्लुज ब्यास टाईम्स की और से कटारिया परिवार को वधाई। सत्लुज ब्यास टाइम्स की पूरी टीम कबीर...
Translate »
error: Content is protected !!