खूनी झड़प, चाकू लगने से युवक की मौत; दो घायल : 24 घंटे में शहर में दूसरी वारदात से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

by

एएम नाथ। सोलन। सोलन के चौक बाजार में शुक्रवार को दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि झड़प के दौरान एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

घटना में एक अन्य युवक की उंगलियां कट गईं, जबकि तीसरे युवक के पेट में चोट लगी है। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

एसपी सोलन मौके पर पहुंचे

वारदात की सूचना मिलते ही एसपी सोलन रमेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों गुटों के बीच झड़प किस वजह से हुई, इसे लेकर पुलिस तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

24 घंटे में दूसरी वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

शहर में 24 घंटे के भीतर यह दूसरी गंभीर वारदात सामने आने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। इससे पहले गुरुवार रात एक युवक पर कथित तौर पर बेलचे से हमला किया गया था। सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका पीजीआई के आईसीयू में उपचार चल रहा है।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद शहरवासियों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शगुन योजना, बेटी है अनमोल योजना के लाभार्थियों को पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने वितरित किए चेक

सात हजार एकल तथा विधवा नारियों को गृह निर्माण को मिलेगा अनुदान: बाली बड़ोह के पंचायत सचिवों के साथ बैठक भी की आयोजित नगरोटा, 15 जुलाई। राज्य सरकार चालू वित वर्ष में सात हजार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, विशेषज्ञ समिति गठित

प्रत्येक सरकारी मेडिकल कॉलेज में 2 से 4 स्पेशलाइज्ड विभागों की होगी पहचान; दो सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट शिमला, 19 सितंबर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक युद्ध, नशे के विरुद्ध’ अभियान में आयोजित की एथलेटिक्स स्पर्धाएं : उपायुक्त अमरजीत सिंह ने किया शुभारंभ, लगभग 13 स्कूलों के एथलीटों ने लिया भाग

एएम नाथ। हमीरपुर 27 नवंबर :  नशे की समस्या के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा आरंभ किए गए विशेष अभियान – ‘एक युद्ध, नशे के विरुद्ध’ के तहत वीरवार को दोसड़का के पुलिस मैदान में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जाखू में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का किया दहन

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज दशहरे के शुभ अवसर पर श्री हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!