खेडां वतन पंजाब दियां’ के जिला स्तरीय मुकाबलों का मुकाबलों का हुआ शानदार आगाज

by

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने लाजंवति स्पोर्टस कांप्लेक्स में खेल मुकाबलों की करवाई शुरुआत
खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
होशियारपुर :12 सितंबर:
कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज लाजंवति स्पोर्ट्स कांप्लेक्स होशियारपुर के इंडोर हाल में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के जिला स्तरीय मुकाबलों की शुरुआत करते हुए खिलाडिय़ों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व विकास में खेल की अहम भूमिका है, जो कि नौजवानों को शख्सियत को निखारता है। इस मौके पर उनके साथ मेयर श्री सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर श्रीमती प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में पंजाब खेल में अपना अलग मुकाम हासिल कर देश को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी देगा। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान जी के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जो प्रयास किया गया है, आने वाले समय में उसके सकारात्मक नतीजे हम सभी के सामने होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने युवाओं को नई दिशा दी है, जो कि उनके भविष्य को आसमान की बुलंदियों तक लेकर जाएगा।
श्री ब्रम शंकर जिंपा ने इस दौरान मौजूद खिलाडिय़ों से मुलाकात कर जहां उनका हौंसला बढ़ाया वहीं उन्हें विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार खेल को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार ऐसी गतिविधियां करवाती रहेगी। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह, पार्षद प्रदीप कुमार बिट्टू, वरिंदर शर्मा बिंदू, गंगा प्रसाद, इंद्रजीत सिंह, मनोज दत्ता व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका

राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को दिया मांग पत्र गढ़शंकर । देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में निरंतर हो रही वृद्धि के खिलाफ सीपीआई(एम) की प्रदेश कमेटी के आह्वान पर आज सीपीआई(एम) के...
पंजाब

550 प्रतिबंधित टीकों के साथ एक गिरफ्तार

माहिलपुर – थाना माहिलपुर पुलिस ने साढ़े पांच सौ प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एएसआई गुरनेक सिंह व एएसआई लखवीर सिंह पुलिस...
article-image
पंजाब

चिट्टे का टीका लगाने के बाद ओवरडोज से मौत : 17 वर्षीय होनहार कबड्डी खिलाड़ी, दोस्त के साथ कुलगहणा गांव के नशा तस्करों से चिट्टा लेकर आए थे

हलवारा : हलवारा क्षेत्र के थाना दाखा के गांव पमाल वासी 17 वर्षीय होनहार कबड्डी खिलाड़ी शानवीर सिंह की चिट्टे का टीका लगाने के बाद ओवरडोज से मौत हो गई। शानवीर को उसके दोस्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सतलोक आश्रम के प्रमुख संत रामपाल को मिली जमानत : 11 साल से अधिक समय से हिसार केंद्रीय कारागार में थे बंद

चंडीगढ़ : हिसार जिले के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल को जमानत मिल गई है। देशद्रोह के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रामपाल 11 साल से अधिक समय से हिसार...
Translate »
error: Content is protected !!