खेत में पानी दे रहे व्यक्ति के साथ हुई बेअदबी और मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए : जत्थेदार खेड़ा

by

गढ़शंकर, 13 नवंबर : गत दिवस माहिलपुर ब्लॉक के गांव मैली में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर में दाखिल करवाया गया। इस झगड़े में आरोपियों ने हरपाल सिंह की दाढ़ी उखाड़ कर बेअदबी की, जिससे सिख समुदाय में गुस्सा पैदा हो गया है। सूचना मिलने पर सिख संगठनों के प्रमुख लोग सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों से बातचीत की। इस मौके पर जत्थेदार इकबाल सिंह खेड़ा की मौजूदगी में जानकारी देते हुए हरपाल सिंह और रेशम सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी मैली ने बताया कि 12 नवंबर को वे अपने खेतों में पानी लगा रहे थे तभी गांव के दो व्यक्ति आए और उनके साथ गाली-गलौच करने लगे और हाथ में पकडी लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। हरपाल सिंह ने बताया कि उक्त लोगों ने उसकी दाढ़ी पकड़ कर उखाड़ दी और श्री साहिब व सिख धर्म के खिलाफ गंदी-गंदी गालियां देते हुए भाग गए। उन्होंने बताया कि उसके परिजनों और गांववासियों ने उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर में भर्ती कराया। इस मौके पर जत्थेदार इकबाल सिंह खेड़ा प्रभारी शिरोमणि अकाली दल गढ़शंकर ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि केसों की बेअदबी के आरोप में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने मामला दर्ज नहीं किया तो सिख संगत संघर्ष करने को मजबूर होगी और इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। इस संबंध में जेजों चौकी प्रभारी मन्ना सिंह ने बताया कि पीड़ितों के बयान के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्रीय मंत्री बिट्टू के करीबी को पंजाब पुलिस ने एससी-एसटी ऐक्ट के केस में कर लिया अरेस्ट

पंजाब में एक मिस्ड वॉट्सऐप कॉल के चलते राजनीतिक बवाल मच गया है। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी सहयोगी राजेश अत्री को पंजाब पुलिस ने एससी-एसटी ऐक्ट के केस में अरेस्ट कर...
article-image
पंजाब

बेरोजगार नौजवानों को रोजगार के अवसर प्रदान करने में जिले की औद्योगिक ईकाइयों का महत्वपूर्ण योगदान: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने जिला उद्योग केंद्र में आयोजित एक्सपोर्ट कॉनक्लेव में की मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत होशियारपुर: जिला उद्योग केंद्र होशियारपुर की ओर से देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित...
article-image
पंजाब

प्रीति महंत को सौंपी गद्दी : श्री बाल योगी सुंदर मुनि जी महाराज के श्रद्धांजलि समागम

गढ़शंकर : गत दिनीं श्री बाल योगी सुंदर मुनि जी महाराज (बोरी वाले जी) गांव कुनैल (गढ़शंकर) के प्रभु चरणों में विलीन होने के उपरांत उनके निमित श्री रामायण जी का पाठ एवं श्रद्धांजलि...
Translate »
error: Content is protected !!