खेल युवाओं में नई ऊर्जा भरने सहित उन्हें नशे से दूर करने में अहम भूमिका निभाते हैं: सांसद मनीष तिवारी

by
फुटबॉल ग्राउंड में फ्लड लाइट्स लगाने हेतु दी 5 लाख रुपए की ग्रांट
कुराली, 8 अक्तूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी कहा है कि खेल न सिर्फ युवाओं में नई ऊर्जा भरते हैं, बल्कि उन्हें नशे से दूर करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। वह कुराली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने फुटबॉल ग्राउंड में फ्लड लाइट्स लगाने हेतु अपने संसदीय कोटे से जारी 5 लाख रुपए की ग्रांट का चैक भी शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में खिलाड़ियों और खेल प्रशंसकों को सौंपा।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि खेल न सिर्फ युवाओं में नई ऊर्जा भरते हैं, बल्कि उन्हें नशे से दूर करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में नशे की समस्या गंभीर स्थिति में पहुंच चुकी है और इसका मुकाबला करने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि उनके द्वारा संसदीय कोटे से जारी 5 लाख रुपए की ग्रांट से फुटबॉल ग्राउंड में फ्लड लाइट्स लगने के बाद कम रोशनी खेल में रुकावट का कारण नहीं बनेगी। इसी तरह, उनके द्वारा हलके के लोगों की जरूरतों को पूरा करने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों और खेल प्रशंसकों का हौसला भी बढ़ाया।
जहां अन्य के अलावा, नगर कौंसिल कुराली के प्रधान रणजीत सिंह पडियाला, हलका इंचार्ज खरड़ विजय शर्मा टिंकू, जिला कांग्रेस रोपड़ के प्रधान जैलदार सतविंदर सिंह, पार्षद रमा कांत कालिया, शहरी कांग्रेस कुराली के प्रधान दिनेश गौतम, लक्की कलसी, जसमीत सिंह, फुटबॉल क्लब के प्रधान मनोज कुमार भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

दो लड़कियों ने युवक को वीडियो काल अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल : फिर धमकी देकर ऐंठे 32 हजार, मामला दर्ज

जालंधर : दो प्रवासी महिलाओं ने एक युवक को अश्लील वीडियो कॉल की और उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे ऐंठने लगीं। पहले पीड़ित आरोपियों की मांगें पूरी करता रहा , लेकिन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिस्तौल की नोक पर दुकानदार से 12 हजार नकदी और मोबाइल छीना : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर शाहपुर में सरदार टेलीकॉम के मालिक को पिस्तौल की नोक पर डरा धमका कर लूट की वारदात को दिया अंजाम

गढ़शंकर :  गढ़शंकर नंगल रोड़ पर अड्डा शाहपुर में  गत रात करीब आठ वजे दो युवकों ने पिस्तौल की नोक पर करीव 12 हजार और दो मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने...
article-image
पंजाब

पंजाब कैबिनेट ने लिए अहम फैसले : फसल मुआवजा बढ़ाया , जेलों में स्नीफर डॉग तैनात, मेगा हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट ने हाल ही में कई अहम फैसले लिए हैं, जो राज्य की प्रशासनिक, कृषि और विकास योजनाओं को प्रभावित करेंगे। कैबिनेट ने बाढ़ से प्रभावित किसानों के फसल नुकसान के...
Translate »
error: Content is protected !!