खेलते-खेलते बाथरूम पहुंची डेढ़ साल की बच्ची…. पानी से भरी बाल्टी में डूबी, मौत

by

परिजन तलाश करते हुए बाथरूम पहुंचे तो अचेत मिली बच्ची; अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पुलिस ने शुरू की जांच

एएम नाथ।  बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भराड़ी कस्बे में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची खेलते-खेलते बाथरूम में पहुंच गई थी। कुछ देर बाद जब वह दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान वह पानी से भरी बाल्टी में अचेत अवस्था में मिली।

परिजन घरेलू काम में थे व्यस्त

जानकारी के अनुसार, भराड़ी कस्बे में दर्जी का काम करने वाले जाहिद अंसारी, निवासी श्रीनगर, तहसील पीरपैंती, जिला भागलपुर (बिहार), मंगलवार शाम परिवार के साथ कमरे में थे। परिवार के सदस्य घरेलू कामकाज में व्यस्त थे। इसी दौरान करीब सात बजे उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी खेलते-खेलते बाथरूम की ओर चली गई।

बाल्टी में अचेत मिली बच्ची

कुछ समय बाद बच्ची के दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाथरूम में बच्ची पानी से भरी बाल्टी में औंधे मुंह गिरी मिली। परिजनों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए भराड़ी अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

प्रारंभिक जांच में हादसा

पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घटना हादसा प्रतीत हो रही है। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

ऊना (3 नवंबर)- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जिला ऊना के निवासियों को दीपावली पर्व एवं विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। कंवर ने कहा कि दीवाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर दिन परीक्षा परिणाम जारी करने के बयान आते हैं परिणाम नहीं, आउटसोर्स कर्मियों लंबित के वेतन का जल्दी भुगतान करे सरकार : जयराम ठाकुर

सिर्फ़ बयानबाज़ी ही नहीं जनहित के काम भी करे सरकार एएम नाथ। शिमला शिमला से जारी वक्तव्य में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बयानबाजी से ही काम चलाना चाहती है। हर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सराज विधानसभा की तांदी पंचायत के बाखली में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित : हिमाचल में पीएमजीएसवाई में सड़क सुधार पर खर्चे जा रहे 2800 करोड़ – विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण मंत्री ने किए 12.30 करोड़ से निर्मित चार पुलों के उद्घाटन, सांसद रहीं उपस्थित मंडी, 4 फरवरी। लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग पार्क के काम में तेजी लाएं, तय समय सीमा में पूरा करें कार्य : हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री ने 15वीं उच्च स्तरीय समिति की बैठक में विभागों को दिए निर्देश, प्रमुख फार्मा कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित करने पर जोर एएम नाथ।  शिमला, 16 सितंबर। हिमाचल प्रदेश बल्क ड्रग...
Translate »
error: Content is protected !!