खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान में भाग लेने के लिए 15 नवंबर तक करें पंजीकरण

by
15 से 30 वर्ष तक के महिला-पुरुष खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, आठ खेलों में उपमंडल से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं

एएम नाथ।  सुंदरनगर, 10 नवंबर। हिमाचल प्रदेश में युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किए गए ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान’ के तहत खिलाड़ियों को 15 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। अभियान में 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के महिला और पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। खास बात यह है कि पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय सुंदरनगर में एसडीएम अमर नेगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाड़ियों की भागीदारी और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, कुश्ती, हॉकी, रस्साकशी और बैडमिंटन को शामिल किया गया है। इन खेलों के मुकाबले उपमंडल, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक खिलाड़ी और टीमें 15 नवंबर तक खेलो हिमाचल पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। विभिन्न स्तरों पर विजेता खिलाड़ियों और टीमों को आकर्षक नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

13 नवंबर को मंडी में होगी जागरूकता वॉकथॉन

अमर नेगी ने बताया कि चिट्टा मुक्त अभियान के तहत 13 नवंबर को मंडी के पड्डल मैदान में जागरूकता वॉकथॉन आयोजित की जाएगी। इसमें आठवीं कक्षा से ऊपर के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई जाएगी।

उन्होंने खिलाड़ियों, युवाओं और विद्यार्थियों से दोनों अभियानों में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करते हैं। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के चंगुल से बचाकर स्वस्थ और नशामुक्त समाज की नींव मजबूत करना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कुठार बीत में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ, हरित आवरण के लिए मिलेंगे 10 करोड़ रुपये : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर शुरू किया अभियान

ऊना में इस वर्ष करीब 2 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य ऊना, 14 अगस्त। पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से हरोली विधानसभा क्षेत्र के कुठार बीत में शुक्रवार को 77वें जिला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कबड्डी का महा उत्सव 16 नवंबर को बीनेवाल बीत में

गढ़शंकर : : शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह जी की याद में प्रथम कबडडी ऑल ओपन का विशाल खेल मेला अड्डा झुंगिया (बीनेवाल बीत) में आयोजित किया जा रहा है। यह मेला समस्त स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाढ़ एवं बादल फटने को आधार मानकर 28 अप्रैल को एनएचपीसी करियां में आयोजित होगी मेगा मॉक ड्रिल

मेगा मॉक ड्रिल के संबंध में बहु-एजेंसी टेबलटॉप अभ्यास आयोजित एएम नाथ। चंबा : अचानक बाढ़ एवं बादल फटने जैसी संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला परिषद निर्वाचन के लिए नालागढ़ क्षेत्र से आज कुल 04 नामांकन प्राप्त

एएम नाथ।  नालागढ़  : निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के अंतर्गत नालागढ़ उपमण्डल में ज़िला परिषद चुनाव के लिए दूसरे दिन की...
Translate »
error: Content is protected !!