गग्गी की हत्या के बाद अब बब्बी राणा गैंग और बचित्र गैंग की ओर से बदला लेने की दी चेतावनी

by

ऊना :  बसाल में रविवार को राकेश उर्फ गग्गी की हत्या किए जाने के मामले में पहले वेंकट गर्ग गैंग ने वारदात की जिम्मेदारी ली, अब सोशल मीडिया पर बब्बी राणा गैंग और बचित्र गैंग की ओर से बदला लेने की चेतावनी दी गई है। सोशल मीडिया पर बब्बी राणा नाम की आईडी के साझा किए गए संदेश में लिखा कि हमारे भाई गग्गी का कत्ल धोखे से किया गया। अब वारदात को अंजाम देने वाले भी तैयार रहें, जायज और नाजायज तुम्हारा कोई नहीं छोड़ेंगे। संदेश में लिखा गया है कि हमें कोई भी मिला, उसे मार देंगे। गग्गी को मारकर तुम लोग शेर बन गए। इससे पहले भी हमारे एक साथी का कत्ल धोखे से किया गया। अब जो भी हत्याएं होंगी, उनकी जिम्मेदारी वारदात को अंजाम देने वालों की होगी। संदेश में लिखा गया कि वारदात करने वाले अपनी फोटो भी डाल देते, कोई बेकसूर व्यक्ति हमारे हाथों न मारा जाए। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेना और उसके बाद बदला लेने का संदेश साझा करने वाले संदेशों की तकनीकी जांच होगी। मात्र संदेश साझा करने से हत्या करने वालों की पुष्टि नहीं होती।

गोलीकांड को अंजाम देने वाले आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वारदात के बाद आरोपियों के पंजाब की ओर फरार होने की आशंका है। आरोपियों की आखिरी मूवमेंट मैहतपुर के आसपास पाई गई। सोमवार देर शाम तक पुलिस अधीक्षक अमित यादव के दिशा निर्देशों में जिलेभर की पुलिस विभिन्न गतिविधियों में तैनात रही लेकिन वारदात के 24 घंटे बाद भी आरोपी पकड़े नहीं गए। गोलीकांड का शिकार हुए राकेश उर्फ गग्गी के खिलाफ भी कई मामलों में केस दर्ज हैं। खासकर मारपीट के कई मामलों में गग्गी का नाम सामने आया। इसके अलावा बसाल में कार जलाने में भी भूमिका सामने आई। कुल मिलाकर पुलिस के पास राकेश उर्फ गग्गी कई मामलों में नामजद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चिट्टे के ओवरडोज से नाबालिग की मौत : हाथ में लगी सिरिंज के साथ आंगन में तोड़ा दम

बठिंडा :  पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन पंजाब में नशे के समूल नाश के लिए चलाए जा रहे युद्ध नशा विरोधी अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहे हैं,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी में बिछी बर्फ की सफेद : जमकर नाचे टूरिस्ट

 डलहौजी : नए साल के पहले ही दिन, चंबा ज़िले का मशहूर टूरिस्ट शहर डलहौजी पहली बर्फबारी के बाद गुलजार हो गया। पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई, जबकि बर्फ से ढके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : युवाओं को स्वरोज़गार और उद्यमिता के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय सलूणी में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा संचालित...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता की पत्नी की मौत : 6 पुलिसवालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

मुरादाबाद : खनन माफिया का पीछा करते हुए उत्तराखंड पहुंची UP पुलिस के एनकाउंटर में एक भाजपा नेता की पत्नी की मौत हो गई। जिस वक्त फायरिंग हुई महिला ड्यूटी से लौट रही थी।...
Translate »
error: Content is protected !!