गढ़शंकर के बीत इलाके के पहाड़ियों को निगल गया खनन माफिया : निमिषा मेहता

by

खनन माफिया बेलगाम, गांववासियों की शिकायत के बावजूद नही हो रही कोई कार्यवाही ; निमिषा मेहता।

गढ़शंकर, 26 सितंबर :गढ़शंकर के बीत इलाके की जिले रोपड़ के साथ लगती पहाड़ियों में हो रही अवैध खनन का खुलासा समाजसेवी निमिषा मेहता ने मीडिया को साथ लेकर करते हुए कहा कि आप सरकार ने जब से पंजाब की सत्ता पर काबिज हुई है तब से खनन माफिया शरेआम हल्के के बीत इलाके में अवैध खनन जोरशोर से युद्धस्तर पर कर रहे हैं। अवैध खनन दिखाते हुए उन्होंने कहा कि आप सरकार के सत्ता में आते ही अवैध खनन के सभी रिकार्ड टूट गए हैं, यहां कभी 10 से 20 फ़ीट खनन की जाती थी वहां अब 200 फ़ीट तक अवैध खनन की जा रही है। निमिषा मेहता ने कहा कि खनन माफिया द्वारा गढ़शंकर के सुंदर इलाके को बदसूरत बना दिया गया है, माफिया ने कई पहाड़ियों को ग़ायब कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस अवैध खनन को मीडिया ने लोगों के सामने लाया था लेकिन इसके बावजूद वन विभाग व खनन विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नहीं जिससे स्पष्ट होता है कि खनन माफिया के साथ दोनों विभागों की सांठगांठ कितनी गहरी है। निमिषा मेहता ने कहा कि उन्होंने इलाके में हो रही अवैध खनन को समय समय पर प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर लोगों के सामने लाती रही है लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार के स्थानीय विधायक इसपर बोलने व अवैध खनन को रोकने के नाम पर चुप्पी साधे हुए हैं और उनकी चुप्पी का कारण इलाके के लोग भलीभांति समझ रहे हैं। निमिषा मेहता ने कहा कि अवैध खनन के कारण श्री खुरालगड़ साहिब को जाने वाले सड़क भी टूटती जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह सड़क टूटती है तो इसके जिम्मेदार खनन माफिया, वन विभाग व खनन विभाग के अधिकारी होंगे। उन्होंने इन विभागों के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने अवैध खनन को नही रोका तो वह उच्च अधिकारियों की शिकायत जरूरत पड़ने पर हाई कोर्ट में करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीपीएल राशन कार्ड धारक आयकर दाताओं से पीडीएस राशन की 1.16 लाख रिकवरी की|

एडीसी जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक में बोले डॉ. अमित कुमार शर्मा ऊना – खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जून 2020 से लेकर नवंबर 2020 तक कुल 1464 निरीक्षण किए तथा अनियमितताओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मास्टर सलीम ने माता के भजनों का गुणगान करके बनाया भक्तिमय महौल : भजन संध्या के दूसरे दिन सीपीएस आशीष बुटेल ने की बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत

ऊना – माता श्री चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय भजन संध्या कार्यक्रम के दूसरे दिन सीपीएस आशीष बुटेल ने बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मां दुर्गा...
article-image
पंजाब

पंजाब की जेल से एक गैंगस्टर का इंटरव्यू करना बेहद शर्मनाक : राजा बड़िंग

चंडीगढ़  : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा बड़िंग ने पंजाब पुलिस की एक विशेष जांच टीम से 2023 में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की इंटरव्यू पंजाब में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टेडियम निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की पहली किश्त देने की घोषणा : मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और परम्पराओं के प्रतीक: कृषि मंत्री चंद्र कुमार

कृषि मंत्री ने चार दिवसीय बाबा क्यालू जी महाराज महादंगल में की बतौर मुख्यातिथि शिरकत। नूरपुर 06 जून : कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो0 चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर...
Translate »
error: Content is protected !!