गढ़शंकर निर्वाचन क्षेत्र को पंजाब में नंबर एक पर लाना हमारी प्राथमिकता : नीलम रौड़ी

by

गढ़शंकर। पंजाब में गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को नंबर वन बनाएंगे। यह शब्द विधायक व डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की धर्मपत्नी नीलम रौड़ी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गलियों और पार्को के निर्माण कार्य शुरू करवाने दौरान कहे। नीलम रौड़ी ने संक्षिप्त कार्यक्रम में कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने बड़े पैमाने पर विकास कार्य शुरू किए हैं और गढ़शंकर निर्वाचन क्षेत्र को पंजाब में नंबर एक पर लाना हमारी प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र के हाजीपुर, बिलड़ो पक्खोवाल , डांनसीवाल आदि गांवों में गलियों और पार्कों का काम शुरू करवाया गया। इस मौके पर विधानसभा पंजाब के डिप्टी स्पीकर के ओएसडी चरणजीत सिंह चन्नी , बीडीपीओ मनजिंदर कौर , अशोक कुमार सरपंच हाजीपुर, खेम राज सरपंच बिलड़ो , रेशम सिंह पूर्व सरपंच पखोवाल, हरदीप सिंह पखोवाल, सेवानिवृत्त शिक्षिका सुखविंदर कौर, जोगिंदर सिंह डानसीवाल सहित पंचायती राज से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गौवंश कल्याण के लिए गौ सेवा आयोग प्रतिबद्धः अशोक कुमार सिंगला

होशियारपुर, 28 मईः पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन  अशोक कुमार सिंगला ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कैटल पाउंड फलाही (सरकारी गौशाला) की बेहतर देखभाल एवं...
article-image
पंजाब

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वोट चोरी रोकने के लिए मुस्तैदी से काम करना होगा : प्रणव किरपाल

गढ़शंकर l युवा कांग्रेस नेता प्रणव किरपाल ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वोट चोरी रोकने के लिए मुस्तैदी से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब का अगला सीएम कौन होगा केजरीवाल ने खुद बता दिया : पंजाबियों से किए हर एक वादे को बखूबी निभाएंगे – केजरीवाल

अमृतसर । दिल्ली में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद पहली बार दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता के साथ घूमने निकले। वह सीएम भगवंत मान के साथ अमृतसर के...
Translate »
error: Content is protected !!