गढ़शंकर पुलिस का बड़ा एक्शन – 506 ग्राम हेरोइन, साढ़े पांच हजार रुपये ड्रग मनी बरामद : कार सवार दोनों युवक गिरफ्तार, एक के खिलाफ 9 दूसरे के खिलाफ 4 मामले एनडीपीएस के पहले भी हे दर्ज

by

गढ़शंकर, 21 जुलाई।  थाना गढ़शंकर पुलिस ने कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 506 ग्राम हेरोइन, साढ़े पांच हजार रुपये की ड्रग मनी, डिजिटल कांटा बरामद कर मामला दर्ज किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर बलजिंदर सिंह ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा, एसपी (इन्वेस्टिगेशन) सरबजीत सिंह बाहीयां की हिदायतों मुताबिक  बदमाशों, नशा तस्करों और डीएसपी गढ़शंकर परमिंदर सिंह मंड के  के निर्देशानुसार एक बड़ी मुहिम में सफलता हासिल की गई। जब वह  डल्लेवाल से पिपलीवाल रोड पर बाबा पीर के स्थान के पास आए तो जैन कार नंबर पीबी-10-बीएल-1188 को विकास सिंह उर्फ विक्की पुत्र दविंदर सिंह निवासी गांव बीनेवाल और राजेश कुमार उर्फ घासू पुत्र स्व कमलजीत निवासी गांव पिपलीवाल थाना गढ़शंकर को गिरफ्तार कर उनके पास से 506 ग्राम हेरोइन और एक डिजिटल कांटा और साढ़े पांच हजार रुपये ड्रग मनी बरामद कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 21,61,85 के तहत मामला दर्ज कर कर लिया गया एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है । जिसके बाद और खुलासे होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि विक्की पुत्र दविंदर सिंह निवासी गांव बीनेवाल के खिलाफ पंजाब व हिमाचल प्रदेश में पहले भी नौ मामले और राजेश कुमार उर्फ घासू पुत्र स्व कमलजीत निवासी गांव पिपलीवाल के खिलाफ चार मामले पंजाब के अलग-अलग थाने में पहले भी दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

On the fifth day of

We should definitely get together and tell our children about the glory of Sanatan Dharma, rules and morality/Acharya Narayan Dutt Shastri. *Acharya Narayan Dutt Shastri expressed deep concern over cow slaughter and lack of...
article-image
पंजाब

लखीमपुर की घटना के विरोध में युवाओ ंने निकाला कैंडल मार्च

गढ़शंकर : लखीमपुर में किसानों पर गाडिय़ा चढ़ा कर किसानों की हत्या करने के विरोध में यूथ काग्रेस पंजाब के सपोकसपपर्सन प्रणव कृपाल के नेतृत्व में गढ़शंकर में कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें आरोपियों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

क्रिकेट वर्ल्ड कप: धर्मशाला में खिलाड़ियों और दर्शकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, सड़कों-स्ट्रीट लाइट्स को चकाचक करने, बेहतर पार्किंग बनाने के डा निपुण जिंदल ने दिए निर्देश

जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के बीच तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित धर्मशाला, 18 सितंबर। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में वर्ल्ड कप मैचों के आयोजन से पहले धर्मशाला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों की सड़कें तथा...
article-image
पंजाब

13अप्रैल को लगने वाला 41वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर खालसा साजना दिवस को समर्पित होगा : अध्यक्ष जत्थेदार मनोहर सिंह

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बैसाखी के पावन पर्व पर रविवार 13 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक एनजीओ पंजाब के मुख्य सेवादार सुखजीत सिंह मिन्हास एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी...
Translate »
error: Content is protected !!