अवैध खनन को लेकर एक और पर्चा दर्ज : पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के भांजे भूपेन्द्र हनी की मुश्किलें बढीं

by

चंडीगढ़, 19 जुलाई
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपेन्द्र हनी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन पर एक और पर्चा दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा गैर-कानूनी माइनिंग नीति को लेकर पंजाब पुलिस ने सोमवार को कुदरतदीप सिंह उर्फ लवी तथा उसके सहयोगी भूपेन्द्र सिंह उर्फ हनी विरुद्ध वर्ष 2017 के दौरान मलिकपुर माइनिंग साइट क्षेत्र में गैर कानूनी माइनिंग करने के आरोप तहत एफआईआर दर्ज की गई
पुलिस जांच में पाया गया है कि दोनों आरोपियों ने राज्य स्तरीय वातावरण अथारटी, पंजाब द्वारा जारी वातावरण क्लीयरैंस के प्रबंधों का उल्लंघन करते हुए गैर कानूनी माइनिंग की है। दोनों आरोपियों ने 73 जाली वेटमेंट स्लिप (10.11.2017)का भी प्रयोग किया गया। जिन्हें ईडी द्वारा छापेमारी के दौरान बरामद किया गया। पुलिस को माइनिंग विभाग को रिपोर्ट किए गए रेत से अधिक उत्पादन के विवरण मिले हैं। जिसकी पुष्टि माइनिंग विभाग ने अपने पत्र 29-06-2022 द्वारा की थी। जिसमें माइनिंग विभाग को रेत की कम खुदाई का हवाला दिया गया था, जो कि सरकारी खजाने को वित्तीय नुकसान की वजह है।
एफआईआर दर्ज करने के उपरांत पुलिस द्वारा भूपेन्द्र सिंह उर्फ हनी को उक्त मामले की जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा गया है, जबकि कपूरथला जेल में बंद कुदरतदीप को मंगलवार को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।
यह कार्रवाई दो महीने बाद अमल में आई है। जब इनफोर्समैंट डायरेक्टोरेट ने एसएसपी एसबीेस नगर को उक्त स्लिपों के बारे में जानकारी सांझा की थी। इसके अलावा माइनिंग विभाग को मलिकपुर रेत माइनिंग साइट से अवैध माइनिंग द्वाारा अधिकृत स्तर से अधिक रेत बरामद होने के बारे में जानकारी सांझा की थी। वर्णनीय है कि वर्ष 2021 के अंत में डायरैक्टोरेट आफ एनफोर्समैंट जालंधर ने भूपेन्द्र सिंह उर्फ हनी तथा कुदरतदीप सिंह उर्फ लवी के ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी ने फिर विभिन्न फर्जी दस्तावेज, डिजीटल उपकरण तथा मलिकपुर रेत माइनिंग साइट पर गैर कानूनी माइनिंग गतिविधियों के जरिए कमाए 9.97 करोड़ रुपये की नकदी भी बरामद की थी। पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि ईडी के पत्र के बाद एसएसपी एसबीएस नगर ने इस मामले में अगली जांच के लिए एसपीएस नगर के एसपी इनवेस्टीगेशन की निगरानी में तुरंत एक विशेष जाांच टीम का गठन किया था।
सारी जांच के उपरांत एसआईटी ने भूपेन्द्र सिंह उर्फ हनी तथा कुदरतदीप सिंह उर्फ लवी के खिलाफ एफआईआर नंबर 73, माइंस एंड मिनरल एक्ट की धारा 21 (1) तता 4 (1) एवं धारा 379, 406, 465, 468, 471 तथा 120 बी तथा वातावरण सुरक्षा एक्ट की धारा 15 के तहत थाना राहों में दर्ज की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

केजरीवाल की आप पर कमजोर हो रही पकड़ -एक भी राज्यसभा सदस्य से नहीं दिला सकते इस्तीफा : भूपेश बघेल

 कांग्रेस के दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। बघेल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पर पकड़ कमजोर...
article-image
पंजाब

भवन की दक्षिण दिशा लोकप्रियता रुतबा और रूबाब को बरकरार रखती : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी लोकप्रियता, मान सम्मान, रुतबा और रूबाब दूसरों से ज्यादा हो ओर इस ज़्यादापन के लिए वह अनेकों प्रयास करता रहता हैं। इन अनेकों...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे फिर बंद : शालानाला फोरलेन पर भूस्खलन

एएम नाथ।  मंडी / कुल्लू  : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे मंडी-कुल्लू मार्ग पर रविवार शाम लगभग 6 बजे थलोट से पीछे शालानाला के पास पहाड़ से बड़ा लैंड स्लाइड हो गया। उस जगह पर फोरलेन...
article-image
पंजाब

ईडी की बड़ी कार्रवाई : पीएसआईईसी मुख्यालय समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी, 22 फाइलें जब्त

चंडीगढ़, 4 अगस्त। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन (पीएसआईईसी) के मुख्यालय सहित 12 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। दिल्ली इकाई की तीन सदस्यीय टीम केंद्रीय रिजर्व...
Translate »
error: Content is protected !!