गढ़शंकर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई : दोषी को बिहार से किया गिरफ्तार

by
गढ़शंकर, 11 मई : गढ़शंकर पुलिस द्वारा अप्रैल 2024 में हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दोषी को बिहार से गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह ने बताया की एसएसपी होशियारपुर सुरेंद्र लांबा के दिशा निर्देशों अनुसार सरबजीत सिंह बाहिया एचपी (इन्वेस्टिगेशन) तथा परविंदर सिंह डीएसपी गढ़शंकर की अगुवाई में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दोषी को बिहार से गिरफ्तार कर सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया की 4 अप्रैल 2024 को अशोक कुमार पुत्र सकूब प्रसाद निवासी लखनऊ बारी, उत्तर प्रदेश का कोकोवाल मजारी के जंगली एरिया में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कत्ल कर दिया गया था। जिस पर गढ़शंकर पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज किया था और विभिन्न टीमें तैयार कर दोषियों की तलाश शुरू की थी। तफतीश दौरान साइबर सेल की मदद तथा ह्यूमन सोर्स की सहायता से दोषियों तक पहुंच की गई। जिस पर दोषी सुरेश पासवान पुत्र फुलस पासवान निवासी संतर मोहल्ला लक्खी सराय, जिला लक्खी सराय बिहार को नामजद किया था। उक्त दोषी को 7 मई को बिहार राज्य से हसब जाबता गिरफ्तार कर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि दोषी को गुरशेर सिंह की अदालत में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। दोषी गहनता से पूछताछ कर वारदात के साथी दोषियों के बारे में जांच की रही है। फोटो कैप्शन :
कत्ल के कथित दोषी के साथ एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह व पुलिस पार्टी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्यों आप ने सुशील गुप्ता को दोबारा नहीं उतारा मैदान में और कौन कौन है राज्य सभा के 3 उम्मीदवार जानने के लिए पढ़ें…

नई दिल्ली :  दिल्ली में राज्यसभा चुनाव  19 जनवरी2 को होने है । जिसके  लिए आम आदमी पार्टी ने अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका में गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर नोनी राणा, काला राणा का भाई लंबे समय से था फरार

नई दिल्ली :  भारत के मोस्ट-वांटेड गैंगस्टर में से एक, नोनी राणा को यूनाइटेड स्टेट्स में गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी एजेंसियों ने उसे नियाग्रा बॉर्डर के पास तब हिरासत...
article-image
पंजाब

हमें हनुमान जी के चरित्र को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता : स्वामी गोबिंद देव गिरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  महर्षि भृगु वेद विद्यालय द्वारा आयोजित श्री हनुमान कथा की समाप्ति के भव्य कार्यक्रम में बोलते हुए स्वामी गोबिंद देव गिरी जी महाराज ने कहा है कि हमें हनुमान जी के...
Translate »
error: Content is protected !!