गढ़शंकर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान अमरिंदर सिंह भुल्लर ने सभी वकीलों का जताया आभार :

by
गढ़शंकर | बार एसोसिएशन गढ़शंकर के नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट अमरिंदर सिंह भुल्लर ने आज प्रेस वार्ता कर बार के सभी वकीलों का चुनाव में विश्वास जताने के लिए दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह बार के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे और वकीलों की समस्याओं के समाधान तथा बार की तरक्की के लिए मिलकर काम करेंगे।
एडवोकेट भुल्लर ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बार में आपसी सम्मान, सहयोग और संवाद को और मजबूत करना रहेगा। उन्होंने कहा कि वकीलों की भलाई के लिए उपलब्ध वेलफेयर स्कीमों, मेडिकल सहायता से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि युवा वकीलों के लिए बेहतर माहौल तैयार करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। युवा वकीलों को बार की गतिविधियों में अधिक से अधिक भूमिका दी जाएगी, ताकि वे वरिष्ठ वकीलों के अनुभव से सीखकर अपने पेशे में आगे बढ़ सकें।
नवनिर्वाचित प्रधान ने कहा कि बार रूम को और बेहतर बनाने के साथ-साथ बार परिसर में बुनियादी सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। कैंटीन में वॉशरूम तथा पीने के साफ पानी जैसी सुविधाओं को दुरुस्त करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने महिला अधिवक्ताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बात भी कही। महिला वकीलों के लिए सुरक्षित और बेहतर प्रोफेशनल वातावरण तैयार करने तथा उनके लिए अलग लेडीज एडवोकेट बार रूम बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर उन्होंने बार के वरिष्ठ अधिवक्ताओं सहित सभी सदस्यों का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बार की मजबूती सभी सदस्यों के सहयोग से ही संभव है और वह वरिष्ठ वकीलों के अनुभव तथा युवा अधिवक्ताओं की ऊर्जा को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।
इस दौरान यह जानकारी भी दी गई कि एडवोकेट बरिंदर सिंह को बार कौंसिल गढ़शंकर का एक्सेक्यूटिव सदस्य चुना गया है।
एडवोकेट अमरिंदर सिंह भुल्लर ने अंत में कहा कि वह सभी वकील साथियों को साथ लेकर बार की तरक्की के लिए काम करेंगे और चुनाव के दौरान उन पर जताए गए विश्वास को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधायक जय किशन रोड़ी ने किया बीत इलाके गांवों का दौरा

समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा गढ़शंकर : आज हलका गढ़शंकर के विधायक जय किशन रौड़ी ने अपने कार्यकर्ताओं की टीम के साथ बीत इलाके के गांव गढ़ी मानसोवाल, टिब्बियां, महिंदवाणी पहुंचे और यहां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रात में पति नहीं कर पाया खुश-हनीमून पर गए थे कपल : पुलिस के पास पहुंची पत्नी

दादरी :  उत्तर प्रदेश के दादरी की रहने वाली एक युवती की शादी नोएडा के रहने वाले एक युवक से हुई. शादी के कुछ दिनों बाद दोनों ने हनीमून पर जाने की योजना बनाई....
article-image
पंजाब

पुलिस चौकी के पास विस्फोट : सहकारी सभा कार्यालय की खिड़कियां टूटी

संगरूर । कस्बा बादशाहपुर पुलिस चौकी के निकट एक शक्तिशाली विस्फोट से पुलिस चौकी के बगल में स्थित सहकारी सभा कार्यालय की खिड़कियां टूट गईं। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी पटियाला डॉ. नानक...
article-image
पंजाब

पहलवानों के समर्थन में शहर में रोष मार्च : विभिन्न संगठनों ने कहा कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अध्यक्ष पद से हटाकर किया जाए गिरफ्तार किया जाए

गढ़शंकर : देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर देश की विश्वस्तरीय महिला पहलवानों द्वारा शारीरिक शोषण खिलाफ दिये जा रहे धरने के समर्थन में तथा आरोपी खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग हेतु...
Translate »
error: Content is protected !!