गढ़शंकर में एसडीएम हरबंस सिंह ने कार्यभार संभाला

by
गढ़शंकर,  25 सितम्बर:  हरबंस सिंह ने गढ़शंकर में एसडीएम का पदभार संभाला। इस मौके पर एसडीएम हरबंस सिंह ने कहा कि गढ़शंकर हलके का व्यापक विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से यह भी कहा कि सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में कोई भी कोताही  न वरती जाए। यहां यह भी बताने योग्य है कि गढ़शंकर में एसडीएम हरबंस सिंह के कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। क्योंकि वह एक ईमानदार अधिकारी हैं और कोरोना काल के दौरान भी वह गढ़शंकर में एसडीएम के पद पर तैनात थे और उस दौरान उन्होंने बखूबी अपनी ड्यूटी निभाई थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युद्ध जैसी परिस्थितियों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों को डिप्टी कमिश्नर ने किया सम्मानित

संकट की घड़ी में ऐसे समर्पित कर्मियों का योगदान प्रशासन के लिए होता है प्रेरणादायक होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से आज एक विशेष समारोह में विभिन्न विभागों के उन कर्मचारियों...
article-image
पंजाब

प्रदेश स्तरीय समागम वाले स्थान को जाने वाली सड़क पर पड़ने वाले शैक्षणिक संस्थानों में 6 को छुट्टी की घोषणा

गढ़शंकर , 4 फरवरी :  जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने आम जनता की धार्मिक भावनाओं को मुख्य रूप से ध्यान में रखते हुए श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश उत्सव पर खुरालगढ़...
article-image
पंजाब

पंजाब कौशल विकास मिशन की ओर से चलाए जा रहे मुफ्त कौशल विकास कोर्स में दाखिला शुरू

होशियारपुर, 31 दिसंबर :  पंजाब में नौजवानों को अधिकतम रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पंजाब कौशल विकास मिशन द्वारा मुफ्त कौशल कोर्स के लिए दाखिला शुरू हो गया है। इस संबंध में जानकारी देते...
article-image
पंजाब

गाँव जिआण और भटराना में 68 लाभपात्रीयों को लगी वैक्सीन की पहली डोज़

डॉ. राज कुमार चब्बेवाल द्वारा गाँवों में कोविड टीकाकरण के लिए मोबाइल वैन रवाना ब्लॉक हारटा-बडला के 134 गाँवों के योग्य लाभपात्री गाँव में ही लगवा सकेंगे टीका सोमवार को बडला खुर्द में मोबाइल...
Translate »
error: Content is protected !!