गढ़शंकर में गैर-कानूनी माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई…..तीन टिपर जब्त

by

गढ़शंकर: माइनिंग डिपार्टमेंट ने गढ़शंकर इलाके में रात 10 से 11 बजे के बीच रूटीन चेकिंग की। इस दौरान गैर-कानूनी माइनिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और बिना जरुरी कागज़ात के मिनरल ले जा रहे तीन टिपर जब्त कर चालान काटे गए।
एसडीओ हरकंवल सिंह ने बताया कि जेई कम माइनिंग अफसर लवप्रीत सिंह की अगुआई में कल रात मिनरल ले जा रहे टिप्परों  की चेकिंग की जा रही थी।  इस दौरान टिप्पर  नंबर पीबी 10 जेयू 6387, पीबी 06 बीडी 9838 और पीबी10 जेडब्लू 2821  को पंजाब माइनर मिनरल रूल्स (पीएमएमआर) एक्ट, 2013 के नियम 74 और 75 के तहत चालान काटकर जब्त कर लिया गया।  जब्त किए गए तीनों टिपर गढ़शंकर ट्रक यूनियन में खड़े कर दिए गए हैं। इस बारे में पुलिस स्टेशन गढ़शंकर को भी सूचित कर दिया गया है। एसडीओ हरकंवल सिंह ने कहा कि गैर-कानूनी माइनिंग और मिनरल के गैर-कानूनी ट्रांसपोर्टेशन के खिलाफ ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
फोटो : जब्त किए टिप्परों के चलान काट कर चालकों को देते हुए जेई लवप्रीत सिंह।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद ऊना के वार्डों के परिसीमन का अंतिम प्रारूप प्रकाशित : निर्वाचन क्षेत्र और उसमें सम्मिलित ग्राम पंचायतों के बारे में जानिए

रोहित जसवाल। ऊना  । हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 124 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 9 के अंतर्गत जिला परिषद ऊना के वार्डों के परिसीमन का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर मुझे नहीं सिखाएंगे कि मुझे क्या करना है और क्या नहीं – विधानसभा के बाहर और भीतर अलग-अलग दायित्व : पठानिया

एएम नाथ। शिमला ; विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान राजनीति एक बार फिर चरम पर है । विपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया द्वारा पूर्व में एक जनसभा में भाजपा विधायकों के खिलाफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण….राहत व पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी : विधायक नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चम्बा : विधायक नीरज नैय्यर ने आज शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगला, टापूंन, कुपाहडा, खज्जियार, रठियार, बकतपुर, बसौधन और कोलका में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

तपोवन विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने प्रबंधों का लिया जायजा : अधिकारियों को दिए निर्देश, विस सत्र 19 से 23 दिसंबर तक होगा आयोजित

धर्मशालाः 13 दिसंबर। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार शाम को तपोवन में विधानसभा परिसर में शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को प्रबंधों को बेहतर बनाने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!