गढ़ी मानसोवाल से तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब को जाने वाली सड़क पर बारिश  पड़ा मलबा, पत्थर, मिट्टी हटा कर बनाया रास्ता

by

गढ़शंकर।  भारी बारिश के कारण गढ़ी मानसोवाल से श्री गुरु रविदास जी के तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब को जाने वली सड़क में पहले से बनी गहरी खाई और भी गहरी हो गई। अब 100 फुट चौड़ी और 8 फुट गहरी हो गई है।

सड़क को असंख्य मलबा, पत्थर, मिट्टी आदि ने रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया था।  जिसे हटाने के लिए गुरुघर के मुख्य प्रबंधक बाबा केवल सिंह की पूरी टीम ने तपस्थल  श्री खुरालगढ़ साहिब की ओर से जेसीबी मशीन लगाकर रास्ते की सफाई का काम संभाला और लगातार दो दिन मशीन चलाकर रास्ता बना दिया।  इस सेवा के मौके पर तपस्थल की प्रबंधक कमेटी के प्रधान बाबा केवल सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, बाबा नरेश सिंह, हेड ग्रंथी सतपाल सिंह , सुच्चा सिंह, हरमीत सिंह, मेजर बख्शीश सिंह, सुरिंदर सिंह, गढ़ी मानसोवाल से पूर्व सरपंच जरनैल सिंह जैला, हैप्पी, विशाल सिंह, गगनदीप सिंह, रिशु, साहिल राजिंदर सिंह टब्बा, लेबर सिंह, हरमन आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा में हंगामा : उद्योगों को दी गई रियायतों को लेकर, नई औद्योगिक नीति लाएगी सरकार

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शिमला में चल रहे मॉनसून सत्र में मंगलवार को उद्योगों को पूर्व भाजपा सरकार द्वारा दी गई कथित रियायतों का मुद्दा गर्मा गया। प्रश्नकाल के...
article-image
पंजाब

हेड कांस्टेबल ने परिवार पर चलाई गोलियां : बेटे की मौत, पत्नी और दूसरा बेटा गंभीर

वारदात के बाद पुलिसकर्मी ने खुद को भी गोली मारकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद की आशंका; पुलिस जांच में जुटी मानसा। पंजाब के मानसा में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। झूझार नगर...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर जोन की लड़कियां रस्साकशी में जिले में रही रनर अप

गढ़शंकर, 25 अगस्त : गत दिवस हुए जिला स्तरीय स्कूल टूर्नामेंट दौरान जहां विभिन्न खेलों के कड़े मुकाबले हुए बहीं रस्साकशी के मुकाबले में खिलाड़ियों ने अपना दम खम दिखाया। आयु ग्रुप अंडर-17 में...
पंजाब

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने केंद्रीय जेल में लगे मैडिकल कैंप का लिया जायजा

होशियारपुर, 12 नवंबर: सी.जे.एम -कम- सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने आज केंद्रीय जेल होशियारपुर में कैदियों व हवालातियों के लिए लगे मैडिकल कैंप का जायजा लिया। इस दौरान आंखों के माहिर...
Translate »
error: Content is protected !!