गणेशपुर भारटा की सरपंच तीर्थ कौर अपने साथियों सहित विधायक रौड़ी के नेतृत्व में आप में शामिल

by

गढ़शंकर, 8 नवम्बर : हलके के ब्लॉक माहिलपुर के अंतर्गत आने वाले गांव गणेशपुर की सरपंच तीर्थ कौर अपने साथियों सहित हलका विधायक एवं डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। ग्राम गणेशपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रौड़ी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त माहौल दिया है और राज्य के युवाओं को बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। देश के बड़े औद्योगिक केंद्र पंजाब में निवेश कर प्रोजेक्ट लगाए जा रहे हैं जिससे पंजाब के युवाओं को रोजगार मिलेगा। आप में शामिल हुईं सरपंच तीर्थ कौर ने कहा कि विधायक और डिप्टी स्पीकर ईमानदारी के साथ हलके का विकास कर रहे हैं, जिसके चलते ग्रामीण आप में शामिल हुए हैं। सरपंच तीर्थ कौर ने गांव के लिए 10 लाख की ग्रांट देने के लिए हलका विधायक और डिप्टी स्पीकर का धन्यवाद किया। इस मौके पर चरणजीत सिंह, हरजिंदर धंजल, गुरभाग सिंह, जसविंदर कौर, सुखविंदर कौर, सुखदेव कौर, जसवीर सिंह, मोहन सिंह, हरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, जगजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब ओबीसी सैल काग्रेस के  चेयरमैन ने आर.पी बट्टू के निधन पर शोक व्यकत किया

नंगल,भास्कर न्यूज: पंजाब ओबीसी सैल काग्रेस के वाइस चेयरमैन गुरविंदर पाल सिंह बिल्ला ने पार्षद आरपी बट्टू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके पुत्र पवन बट्टू एवं परिवार के साथ  संवेदना व्यक्त...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में 100 प्रतिशत टीकाकरण वाले गांवों की गिनती ने 200 का आंकड़ा किया पार

होशियारपुर। ग्रामीण क्षेत्रो में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जिला होशियारपुर ने 100 प्रतिशत टीकाकरण वाले गांवों की गिनती ने 200...
article-image
पंजाब

हाकम थापर ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जालंधर के उप निदेशक का पदभार संभाला

जालंधर/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ; जिला जनसंपर्क अधिकारी (डीपीआरओ) हाकम थापर ने पद पर पदोन्नति के बाद औपचारिक रूप से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जालंधर के उप निदेशक का पदभार संभाला। उन्होंने संयुक्त निदेशक मनविंदर सिंह...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर की फुटबाल टीम जिले में से अव्वल रही

गढ़शंकर : प्रदेश सरकार द्वारा करवाई जा रही खेलें वतन पंजाब दी बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर की फुटबाल टीम ने 21 से 40 साल आयु वर्ग में पहला स्थान प्राप्त करके कालेज...
Translate »
error: Content is protected !!