गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ चलने की चेतावनी : शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश का मौसम एक बार फिर से बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ चलने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में आसमानी बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। ऊंचे इलाकों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, पांगी-भरमौर और कुल्लू में बर्फबारी होने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट के मद्देनजर लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी 22 अप्रैल तक प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा। 23 और 24 अप्रैल को मैदानी इलाकों में मौसम के साफ रहेगा, जबकि प्रदेश के शेष हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

इस बीच पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य में कहीं भी बारिश और बर्फबारी नहीं हुई। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गुरुवार को ओलावृष्टि को लेकर जारी मौसम विभाग की चेतावनी बेअसर साबित हुई। राजधानी शिमला और प्रदेश के अन्य भागों में आज हल्के बादलों के बीच धूप खिली है। मैदानी इलाकों में चटख धूप खिलने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसी तरह राज्य के न्यूनतम तापमान में भी उछाल आया है और बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के औसतन न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

हिमाचल में कहां कितना तापमान : शिमला में गुरूवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री, सुंदरनगर में 15 डिग्री, भुंतर में 13.2 डिग्री, कल्पा में 7.6 डिग्री, धर्मशाला में 16.9 डिग्री, ऊना में 16.2 डिग्री, नाहन में 17.7 डिग्री, केलांग में 4.1 डिग्री, पालमपुर में 14 डिग्री, सोलन में 12 डिग्री, मनाली में 6.5 डिग्री कांगड़ा में 17.5 डिग्री, मंडी में 15.1 डिग्री, बिलासपुर में 16.5 डिग्री, हमीरपुर में 15.9 डिग्री, चंबा में 16.6 डिग्री, डलहौजी में 10.6 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 15 डिग्री, कुफरी में 9.9 डिग्री, कुकुमसेरी में 4.2, नारकंडा में 8.3 डिग्री और सराहन में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम भगवंत मान के घर को बम से उड़ाने की धमकी : भाजपा पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़ को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली

चंडीगढ़ : पंजाब में आतंकी हमलों की आशंका बढ़ती जा रही है. ऐसे में पुलिस मोड अलर्ट पर है. आज एक बार फिर से पंजाब में बम ब्लास्ट का ईमेल आया है। खबरों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भीषण सड़क हादसे में तीन घरों के चिराग बुझ गए …पानी मांगा और त्याग दिए प्राण

मंडी : सुवह चार बजे हुए भीषण सड़क हादसे में तीन घरों के चिराग बुझ गए। सराज के बुनालीधार के समीप हुए हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं से एम्स बस सेवा मार्ग में बदलाव, अब कुठेड़ा से चलेगी बस, 10 पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ— राजेश धर्मानी

बिलासपुर 15 नवंबर :  नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने बताया कि घुमारवीं से एम्स तक चलने वाली बस सेवा के मार्ग में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया...
हिमाचल प्रदेश

सात अगस्त तक विश्व स्तनपान दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम : मां का दूध बच्चे के सर्वांगीण लिए जरूरी: शर्मा

धर्मशाला, 01 अगस्त। स्तनपान बच्चों को अनेक रोगों से बचाने, प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ कुपोषण दूर करने में सहायक है। जो बच्चे स्तनपान करते हैं उनके मस्तिष्क का...
Translate »
error: Content is protected !!