दस वर्षीय बच्चे ने करीव तीन लाख की नकदी व डेढ लाख के जेवरात से भरा पर्स चुराया, बच्चे ने जिस तरीके से पर्स चोरी किया उससे साफ है कि उसे पूरी तरह ट्रेनिग दी होगी

by

गढ़शंकर:गढ़शंकर होशियारपुर मार्ग पर गांव गोलियां के निकट गरैंड मैनोर पेलैस में से विवाह समागम दौरान एक करीव दस वर्षीय बच्चे ने साढ़े तीन लाख नकदी व डेढ लाख के सर्वण आभूषणों से भरा पर्स चोरी किया और फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंधी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सविता रानी पत्नी राम लुभाया निवासी अनंद नगर, गढ़शंकर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी लडक़ी की शादी का समागम गरैंड मैनोर पेलैस में था। सविता मुताविक के उसके पास जो पर्स था। उसमें करीव तीन लाख की नकदी। जिसमें शगुन के पैसे भी थे और करीव डेढ लाख के सर्वण आभूषण थे। समागम दौरान मैने उसे एक साईड पर रखा था तो कुछ ही समय में देखा तो पर्स गायव था। पुलिस ने सविता रानी के ब्यानों पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 454 व 380 मामला दर्ज कर लिया गया। एसएचओ गढ़शंकर ईकबाल सिंह ने संपर्क करने पर कहा कि सीसीटीवी
फुटेज व बीडीओग्राफी को चैक कर पूरे मामले की जांच कर पूरी घटना का पर्दाफाश शीध्र कर दिया जाएगा।
सीसीटीवी कैमेरे की फुटेज में करीव दस वर्षीय लडक़ा पर्स चुराता आ रहा नजर: सविता राणी अपने रिशतेदारों के साथ सौफे पर बैठी है तो एक करीव दस वर्षीय अपटूडेट बच्चा ध्यान से उधर देख रहा था। जैसे ही वह किसी से मिलने के लिए साथ बैठे लोगो के साथ खड़ी हुई तो उकत लडक़ा तेजी से वहां पहुंचा और पर्स उठा कर पैलेसे के बाहर की और भागा। जिससे साफ हो रहा है कि उकत बच्चे के साथ कुछ लोग और भी होगे। जिन लोगो ने बच्चे को मोहरा बना कर चोरी की घटना को अंजाम दिया और बच्चे दुारा चोरी करने के तरीके से भी साफ लगता है कि बच्चे को पूरी तर ट्रेनिक उन लोगो ने दी होगी। अव पुलिस की जांच के बाद ही खुलासा होगा कि यह किसी ग्रिोह का काम था या कुछ और कुछ इसमें से निकल कर आता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

10,031 सरपंचों और पंचों को मुख्यमंत्री भगवंत ने दिलाई शपथ : गांवों को नशामुक्त और हराभरा बनाना – मुख्यमंत्री भगवंत मान

 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के सभी चुने हुए सरपंचों और पंचों का स्वागत किया। उन्होंने 19 जिलों के 10,031 सरपंचों और 81,805 पंचों को शपथ...
article-image
पंजाब

चोरी की ट्रैक्टर ट्राली के साथ दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी : हिमाचल प्रदेश के ऊना के हरोली गांव सिंगा से 12 अगस्त को स्वराज ट्रैक्टर ट्राली किया था चोरी

गढ़शंकर, 18 सितंबर : गढ़शंकर पुलिस ने चोरी की ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर...
article-image
पंजाब

ज़िले में बाल कल्याण कमेटी व जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड का पुनर्गठन: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा विधायक : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि जिले में 0 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों की सुरक्षा और देखभाल तथा किसी कारणवश कानून के टकराव में आने...
Translate »
error: Content is protected !!