गर्मी में पसीना छूटा रहे बिजली के अघोषित कट….बीमार व बच्चों के लिए समय काटना मुश्किल हुया: शूका

by

भास्कर न्यूज।। गढ़शंकर – शहर में इन दिनों पढ़ रही तेज गर्मी और लग रहे बिजली के अघोषित कटों ने लोगों का जीना दुश्वार किया हुआ है।यहां बिजली सप्लाई ना आने के कारण गांवों के लोगों द्वारा बिजली विभाग के खिलाफ सड़कों पर जाम लगाकर नारेबाजी की जा रही है। वहीं, शहर में भी बिजली की आंख मिचौली की वजह से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली के इन कटों के कारण लोगों को खाने-पीने, नहाने यहां तक कि पीने के पानी के लिए भी भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है। सबसे ज्यादा समस्या का सामना बीमार व बच्चों को करना पड़ रहा है क्योंकि वह घर से बाहर नहीं निकल सकते। यह कांग्रेस सरकार का फेलियर है जो राज्य की जनता को भोगना पड़ रहा है। इन बातों का प्रगटावा नगर परिषद गढ़शंकर के पूर्व प्रधान व सीनियर अकाली दल बादल नेता राजिंदर सिंह शूका ने कहा कि सरकार लोगों को बिजली सप्लाई कराने में नाकाम हो गई है और वह निवर्तमान सरकार पर आरोप लगा मर अपना दामन बचा रही है। उन्होंने कहा कि शहर में उन लोगों का हालत दयनीय है जो बाजार में रहते है यहां हवा का पुहंच पाना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि राज्य में सबसे महंगी बिजली होने के वावजूद लोग बिल अदा कर रहे हैं लेकिन बिजली की सप्लाई जरूरत के समय नामात्र है। राजिंदर सिंह शूका ने कहा कि सरकार को चाहिए कि बिजली की सप्लाई निर्वघ्न चालू करें ताकि यहां शहर गाँवो के लोग तपती गर्मी में पंखे के नीचे बैठ सके वही किसानों को भी धान की फसल पालने में समस्या न हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बरनाला में फिर चन्नी और राजा वड़िंग समर्थकों में हुई जमकर नारेवाजी : इस बीच भूपेश बघेल का दावा …पंजाब में पूर्ण बहुमत से बनाएंगे सरकार

बरनाला :  पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  के महासचिव और पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने...
article-image
पंजाब

टिप्पर के नीचे आकर 43 वर्षीय महिला की मौत

झूगियां । गढ़शंकर नंगल रोड़ पर अड्डा झूगियां में पीएनबी के एटीएम समक्ष टिप्पर के नीचे आकर 43 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मुताबिक दो महिलाए एक बच्चे के...
article-image
पंजाब

कांग्रेस सांसद बोले- टैक्स का पैसा इलाज, शिक्षा और रोजगार पर खर्च हो, धार्मिक आयोजनों पर नहीं : AAP ने कहा- सरकारी खर्च पर सवाल करें, आस्था का अपमान नहीं

चंडीगढ़: पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बीच...
article-image
पंजाब

MLA Karambir Singh Ghuman Unveils

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 27 :Advocate and MLA from Dasuya, Karambir Singh Ghuman has outlined his vision for the city’s overall development with key civic and infrastructure projects. Speaking to senior journalist Sanjeev Kumar, he informed...
Translate »
error: Content is protected !!