गर्लफ्रेंड के थप्पड़ से तिलमिलाया आशिक : गला घोंटकर कर दी हत्या, लिव इन में रह रहे थे दोनों

by

लुधियाना । लुधियाना में ‘लिव-इन’ में रह रही एक युवती की हत्या के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी को ‘ट्रांजिट रिमांड’ पर रविवार को पंजाब लेकर रवाना हो गई। लुधियाना पुलिस का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक आदित्य शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया युवक सुनील कुमार धानेपुर क्षेत्र के ख्वाजाजोत गांव का निवासी है और वह कामकाज के सिलसिले में लुधियाना गया था, जहां उसकी मुलाकात एक फैक्टरी में काम करने वाली राधिका (20) नाम की युवती से हुई।

उन्होंने बताया कि दोनों पिछले छह महीने से फतेहगंज इलाके में किराये के मकान में ‘लिव-इन’ में रह रहे थे और ऐसा दावा किया जा रहा है कि उन्होंने मंदिर में शादी कर ली थी।

शर्मा के अनुसार, पुलिस जांच में सामने आया कि राधिका पहले से शादीशुदा थी लेकिन उसने यह बात सुनील से छिपाई थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सुनील को राधिका के अतीत की जानकारी मिली, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई और आठ जून की रात यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक ने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद गोंडा आ गया। शर्मा ने बताया कि इस मामले में राधिका के भाई राहुल की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लुधियाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी का पता लगाया गया और स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब होगा नशा मुक्त, गैंगस्टर कल्चर भी होगा खत्म : डीजीपी ने मीटिंग में एससपीज को दिए कड़े निर्देश

डी.जी.पी. पंजाब ने सभी जिला पुलि प्रमुख के साथ की विशेष बैठक चंडीगढ़: 26 जुलाई :डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने यहां पंजाब पुलिस हैड क्वार्टर में सभी सीपीज/एसएसपीज के साथ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गोलियां चली : पिता-पुत्र समेत 3 की हत्या:2 की हालत नाजुक, 30 एकड़ जमीन को लेकर हिंसक झड़प

पटियाला : घनौर कस्बे के गांव चतर नगर में सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। जिसमें पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत हो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों के लिए खोलेगी रोजगार के द्वार : रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर शिक्षा के माध्यम से रोजगार की नई दिशा

 रोहित जसवाल ।   ऊना : रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर के चांसलर एवं रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने कहा कि यह एक सेल्फ-फाइनेंस शिक्षण संस्थान है, जो इस क्षेत्र...
article-image
पंजाब

पूर्व सांसद वरिंदर सिंह बाजवा के निधन पर खन्ना ने जताया गहरा शोक

होशियारपुर 13 सितम्बर  : पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने पूर्व सांसद वरिंदर सिंह बाजवा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। खन्ना उनके निवास स्थान पर...
Translate »
error: Content is protected !!