गाँव जिआण और भटराना में 68 लाभपात्रीयों को लगी वैक्सीन की पहली डोज़

by
डॉ. राज कुमार चब्बेवाल द्वारा गाँवों में कोविड टीकाकरण के लिए मोबाइल वैन रवाना
ब्लॉक हारटा-बडला के 134 गाँवों के योग्य लाभपात्री गाँव में ही लगवा सकेंगे टीका
सोमवार को बडला खुर्द में मोबाइल वैन के द्वारा होगा टीकाकरण
चब्बेवाल –  गाँव वासियों की सुविधा के लिए एम.एल.ए. डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने यहाँ से मोबाइल वैन को झंडी देकर रवाना करते हुए कहा कि यह वैन ब्लॉक हारटा-बडला में पड़ते 134 गाँवों के योग्य लाभपात्रीयों को गाँवों में ही कोविड वैक्सीन लगाएगी।
कोविड टीकाकरण के लिए मोबाइल वैन को पहले गाँव जियाण के लिए रवाना करते समय विधायक डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि हर गाँव में विशेष कैंप लगाकर 45 साल से अधिक उम्र वर्ग के हर लाभपात्री का टीकाकरण कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि मोबईल वैन के अलग-अलग गाँवों में लगने वाले कैंपों का चार्ट बना लिया गया है और वैन के द्वारा दो गाँवों जिआण और भटराना के करीब 70 योग्य लाभपात्रीयों को वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई जा चुकी है।
डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने बताया कि गाँवों में विशेष टीकाकरण कैंप बारे लोगों को सरपंचों और आशा वर्करों के द्वारा अग्रिम तौर पर सूचित किया जायेगा जिससे अधिक से अधिक लाभपात्री पंजाब सरकार की इस सुविधा का लाभ ले सकें। उन्होंने बताया कि मोबाइल टीकाकरण वैन के द्वारा सुबह 9ः30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोज़ाना वैक्सीन लगेगी और वैन में माहिर डॉक्टर के अलावा, एक वैक्सीनेटर और अन्य अपेक्षित स्टाफ, मैडीकल सहूलतें और दवाएँ उपलब्ध होंगी।
सोमवार को गाँव बडला खुर्द की धर्मशाला में लगने वाले विशेष कैंप सम्बन्धी एम.एल.ए. डॉ. राज कुमार ने गाँव वासियों से अपील की कि योग्य लाभपात्री वैक्सीन जरूर लगवाएं और साथ ही कोविड-19 सम्बन्धी हिदायतों के पालन में ढील न बरतें जिससे समय रहते इस वायरस को असरदार ढंग के साथ रोका जा सके। उन्होंने बताया कि एक महीने के दौरान मोबाइल टीकाकरण वैन के द्वारा ब्लॉक के सभी गाँवों के सभी लाभपात्री कवर किये जाएंगे।
इस मौके दूसरां के अलावा एस एम ओ चब्बेवाल डॉ. राज कुमार, मैडीकल अफ़सर डॉ. हिमानी, ए. एम. ओ. डॉ. सरबजीत आदि भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Blood Donation Camps in Memory

Hoshiarpur/Oct 25/ Daljeet Ajnoha Organizing voluntary blood donation camps to commemorate the anniversaries of departed loved ones is a commendable and humanitarian gesture that beautifully honors their memory, remarked Dr. Ajay Bagga, Patron of...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1 जुलाई से सभी वाहनों पर लागू हो जाएगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

ऊना( हिमाचल प्रदेश)/दलजीत अजनोहा :  duप्लीकेट नंबर प्लेट लगाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में हिमाचल पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू किए जाने को लेकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए माहिलपुर में चल रहे सातवें शिविर में 11 पंचायतों के सरपंचों व पंचों ने ली ट्रेनिंग

माहिलपुर ।  प्रदेशिक ग्रामीण विकास संगठन एवं पंचायती राज मोहाली के दिशा-निर्देशों के तहत ब्लॉक माहिलपुर की 149 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए 13 कैंपों का शेड्यूल तैयार कर...
Translate »
error: Content is protected !!