गांव थेंदा चिपड़ा की छात्रा गुरलीन कौर ने एनएमएमएस परीक्षा पास करके चमकाया क्षेत्र का नाम

by

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा सरकारी मिडिल स्कूल थेंदा चिपड़ा की छात्रा गुरलीन कौर ने छात्रवृत्ति की परीक्षा एनएमएमएस पास करके जहां गांव का नाम रोशन किया वही स्कूल तथा अपने माता-पिता का भी नाम चमका दिया है। इस अवसर पर खुशी का प्रकटावा करते हुए स्कूल मुखी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी मैडम ललिता अरोड़ा के दिशा निर्देशों तथा स्टाफ व बच्चों की मेहनत के चलते स्कूल की छात्रा गुरलीन कौर ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मेधावी बच्चों की पढ़ाई के लिए तथा पढ़ लिख कर आगे बढ़ाने को मुख्य रखते हुए छात्रवृत्ति दी जाती है जिसके तहत छात्र गुरलीन कौर को नौवीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक 12 हजाल कुल 48 हजार मिलेंगे। इस बच्ची को आज स्कूल के स्कूल मुखी गुरप्रीत सिंह तथा आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान हरजीत सिंह भाटिया द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान हरजीत सिंह भाटिया ने कहा कि गुरलीन कौर ने और एम एम एम एस की परीक्षा पास करके बाकी छात्रों में भी पढ़ कर आगे बढ़ने का जज्बा पैदा किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन को द्वारा सम्मानित करके गुरलीन कौर का हौसला बदन बढ़ाना सराहनीय कदम है। इस अवसर पर गुरलीन कौर के पिता मनप्रीत सिंह मन्ना इस सम्मान समारोह में उपस्थित हुए। इस अवसर पर गुरलीन कौर के दादा सतपाल सिंह व पिता मनप्रीत सिंह मन्ना ने कहा कि आज के समय में बेटियां सफलता का दूसरा नाम है। लड़कियां पढ़ने के साथ-साथ खेलों में भी आगे हैं। आजकल हर क्षेत्र में लड़कियां पढ़ लिख कर अपने पैरों पर खड़ी होकर उच्च उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गुरलीन कौर को जहां स्कूल स्टाफ द्वारा बेहतर शिक्षा दी जाती है वहीं इसकी माता मनदीप कौर, दादा सतपाल सिंह, चाचा गुरसेवक सिंह व चाची सुखजिंदर कौर द्वारा भी आगे बढ़कर अपना नाम स्कूल का नाम व परिवार का नाम रोशन करने की प्रेरणा भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि लड़कियों व लड़कों में कभी फर्क नहीं समझना चाहिए बल्कि इनके अंदर छिपी कला को उभारने के लिए हौंसला देना चाहिए । इस अवसर पर गुरलीन कौर की सफलता के लिए ब्लॉक प्रधान हरजीत सिंह भाटिया व स्कूल मुखी गुरप्रीत सिंह तथा स्कूल स्टाफ द्वारा बधाई दी गई। इस अवसर पर गुरलीन कौर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर मैडम हरवीन कौर, मैडम नवजोत कौर, मैडम रमनदीप कौर , मैडम जसवीर कौर, मैडम अनूप कौर, मैडम एकता शर्मा आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने सफाई कर्मचारियों की मांगों के संदर्भ में नगर निगम कमिश्नर को लिखा पत्र

लंबे समय से लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा चंडीगढ़, 27 फरवरीः चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की...
article-image
पंजाब

छिंज छराहा की मेला व सभ्याचार मेला संपन्न : डिप्टी स्पीकर जै किशन सिंह रौड़ी मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए

गढ़शंकर। बीत इलाके के गांव अचलपुर मजारी में करवाए जाते एतिहासिक छिंज छराहा की मेले के दौरान बीत बलाई कमेटी व बापू कुंभ दास सपोर्ट्स क्लब द्वारा करवाया सभ्याचारक मेला संपन्न हो गया। जिसमें...
article-image
पंजाब

लोकसभा चुनाव, : आप कांग्रेस में पंजाब-गुजरात सीटों के बंटवारे को लेकर क्या चल रहा जानने के लिए पढ़ें …. दिल्ली में आप 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ सकती

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात में से चार सीटों पर आम आदमी पार्टी और तीन पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतार सकती है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के तहत दोनों दलों के...
article-image
पंजाब

पति ने पत्नी के दूसरे कथित पति की सिर पर डंडे मारकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

माहिलपुर(मोनिका भारद्वाज) – होशियारपुर जिले के माहिलपुर ब्लाक के पहाड़ी गांव मैली के बाहर एक प्रवासी मजदूर ने अपनी पत्नी के दूसरे पति का कत्ल उसके सिर पर डंडा मारकर दिया। गांव के लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!