गांव बडेसरों के 60 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त

by

गढ़शंकर- गढ़शंकर के अंतर्गत आते गांव बडेसरों के अजीत सिंह (60) पुत्र रामप्रकाश ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का समाचार प्राप्त हुआ है। सूचना मिलने के उपरांत गढ़शंकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना गढ़शंकर के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिवारिक मेंबरों द्वारा पुलिस को फोन पर सूचित किया गया था कि आज सुबह 6 बजे के करीब अजीत सिंह (60) ने घर के चौबारे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने लिखा है कि वह अपनी मौत का खुद जिम्मेदार है। इस लिए परिवार के किसी भी मेंबर को परेशान ना किया जाए। इस संबंध में परिवारिक मेंबरों ने बताया कि अजीत सिंह पिछले कुछ दिनों से मानसिक परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल गढ़शंकर में रख कर जांच आरंभ कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुलाजिम नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने का ऐलान।

गिरफ्तार साथियों को तुरंत रिहा किया जाए….पससफ़ नेता। गढ़शंकर, 24 मई : पंजाब सुबर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन की गढ़शंकर यूनिट की हंगामी मीटिंग शाम सुंदर कपूर की अध्यक्षता में बुलाई गई। इस मीटिंग में जत्थेबंदी...
article-image
पंजाब

महिला कांस्टेबल के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में एएसआई गिरफ्तार : यौन उत्पीड़न, धमकी देने और पद के दुरुपयोग के आरोप में केस दर्ज

खन्ना। महिला कांस्टेबल के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में एएसआई मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि एएसआई महिला कांस्टेबल को काफी समय से परेशान कर रहा था। वह उसे...
article-image
पंजाब

Dr. Surjit Aerry and Dr.

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 11 : The Maa Annapurna Ration Distribution Society organized its 131st monthly ration distribution ceremony at Shri Rajiv Dixit Gaushala, where ration supplies were distributed to 34 underprivileged families. Renowned physician Dr. Surjit...
Translate »
error: Content is protected !!