गांव मैहिंदवानी में खुले शराब के ठेके को लेकर लोगो ने इकत्र होकर किया रोष व्यक्त : पंचायत ने कहा गांव का जर्नल अजलास बुलाकर ठेके को लेकर बनाई जाएगी अगली रणनीती

by

गढ़शंकर : गांव मैहिंदवानी में हिमाचल प्रदेश की सीमा में खुले शराब के ठेके के विरोध में आज गांव मैहिंदवानी के काफी संख्यां में लोग इकत्र हो गए। जिसके बाद पंजाब व हिमाचल प्रदेश की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि कल गांव मैहिंदवानी में ठेके के खोले जाने के मामले को लेकर जर्नल अजलास रखा गया है। उल्लेखनीय है कि शराब के ठेके गढ़शंकर में कई जगह नियमों मुताविक ठेकेदारों ने विभाग को फीस देकर खोल दिए है। सरकार की इस पालिसी से ठेकों की संख्यां बहुत तेजी के बढऩे के कारण अव विरोध भी शुरू हो गया है।
मैहिंदवानी में इकत्र हुए लोगो ने ठेके का विरोध करना शुरू कर दिया तो कुछ लोग ठेके खोलने का सर्मथन करते भी दिखे। जिसके बाद कल पूरे गांव जर्नल अजलास रख दिया गया ताकि फैसला हो सके कि ठेका खुलने देना है या इसका विरोध करना है। गांव मैहिंदवानी की सरपंच व नंबरदार दिलबाग सिंह ने कहा कि ठेका गांव के निकट हम खुलने नहीं देगे इसके लिए अजलास रखा है और गांव वासियों से बात कर अगली कारवाई की जाएगी । जिसके बाद पंचायत में प्रस्ताव पास कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
उधर इक्साईज इंस्पेकटर गोपाल ने संपर्क करने पर कहा कि शराब का ठेका नियमों मुताविक सही है। अगर किसी का इतराज है तो हमें लिखकर दे हम इक्साईज कमिशनर को भेज देगे उसके बाद जो भी उच्चाधिकारी निर्देश देगें उसके मुताविक कारवाई की जाएगी।
1 33 : शराब के ठेके का विरोध करते लोग और शराब के ठेके की तस्वीर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Land Pooling Scheme Will Shatter

Why Isn’t the Government That Claims to Eradicate Drugs Shutting Down Liquor Shops and Branches in Khuralgarh Kareempuri Hoshiarpur/ July 24/Daljeet Ajnoha :  Dr. Avtar Singh Karimpuri, President of Bahujan Samaj Party (BSP), Punjab,...
article-image
पंजाब

रणजीत बब्बर की पुस्तक दगदे बोल का विमोचन

गढ़शंकर। दोआबा सहित सभा द्वारा रणजीत सिंह बब्बर की पुस्तक दगदे बोल की गांव सदर पुर में पुस्तक का विमोचन किया गया। जिसमें पंजाब भर से आए कवियों ने हिस्सा लिया तथा कवि सम्मेलन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांप को तीन बार गुस्साए युवक ने काटा : सांप की मौत , युवक स्वस्थ

नवादा : जहरीले सांप ने युवक को डंस लिया। इसके बाद गुस्साये युवक ने सांप को पकड़ लिया और उसने तीन बार उस सांप को काट लिया। इससे सांप की मौत हो गई। बिहार...
Translate »
error: Content is protected !!