गांवों में जरूर जाएं अधिकारी, बढ़ता है जनता का भरोसा, मंडी शिवरात्रि मेले का जल्द कराएं ऑडिट – स्थानीय निधि लेखा समिति

by
अधिकारियों को दिए निर्देश – लंबित पैरों का करें शीघ्र निराकरण
मंडी, 10 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति ने राज्य लेखा परीक्षा विभाग के मंडी जिले के विभिन्न विभागों एवं संस्थानों से संबंधित ऑडिट पैंरों की समीक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। समिति के सभापति विधायक इंद्र दत्त लखनपाल की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित इस बैठक में समिति ने विभागों एवं संस्थानों से ऑडिट पैंरों का मदवार विस्तृत ब्योरा लिया। उन्होंने अधिकारियों को तेजी से उपयुक्त कदम उठा कर लंबित पैरों का शीघ्र निराकरण तय बनाने के निर्देश दिए।
                              समिति सदस्य के रूप में विधायक सतपाल सिंह सत्ती, होशियार सिंह, डी.एस. ठाकुर, केवल सिंह पठानिया, कुलदीप राठौर तथा हरीश जनारथा बैठक में उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने ऑडिट पैंरों पर विभागों से सवाल जवाब एवं ब्योरा लेने के साथ साथ विकास कार्यों को गति देने को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।
समिति ने विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सरदार पटेल विश्वविद्यालय प्रबंधन से विश्वविद्यालय में हुई विभिन्न भर्तियों पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा।
समिति ने सभी शहरी निकायों को अपनी आमदनी के साधन बढ़ाने तथा किराया और कर वसूली के मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने अलग अलग एसडीएम कोर्ट में रिकवरी के लंबित मामलों का जल्द निपटारा तय बनाने के निर्देश भी दिए ।
गांवों में जरूर जाएं अधिकारी, बढ़ता है जनता का भरोसा
सभापति इंद्र दत्त लखनपाल ने बैठक में मंडी जिला प्रशासन के आंकड़ों के बेहतर संकलन तथा अच्छी रिपोर्टिंग की प्रशंसा करते हुए बेहतर कार्य के लिए अधिकारियों की पीठ थपथपाई।
उन्होंने अधिकारियों से जनता की समस्याओं का तेजी से निवारण तय बनाने तथा विकास की गति बढ़ाने के लिए काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याएं समझने के लिए गांवों में जरूर जाएं, इससे लोगों में सरकार और प्रशासन तंत्र पर भरोसा बढ़ता है।
मंडी शिवरात्रि मेले का जल्द कराएं ऑडिट
समिति ने जिला प्रशासन को मंडी शिवरात्रि मेले का ऑडिट जल्द कराने को कहा। इसके अलावा सभापति ने निर्देश दिए कि जिला और उपमंडल प्रशासन जिन मेले, त्योहारों का आयोजन कराते हैं, उन सभी का समय समय पर ऑडिट अवश्य कराएं।
अव्यय राशि का दें ब्योरा
उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को उन परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए जिनमें विकास कार्यों के लिए एमपीलैड, विधायक निधि, डीसी फंड इत्यादि मदों में जारी धनराशि अभी तक व्यय नहीं की गई है। उन्होंने धनराशि के अव्यय के कारणों का ब्योरा देने को भी कहा। उन्होंने अन्य विभागों को भी अव्यय राशि का ब्योरा और कारणों की रिर्पोट सौंपने को कहा।
किराए पर आवासीय सुविधा में मांगा आपदा प्रभावितों का डाटा
श्री लखनपाल ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि यहां रिलीफ कैंप में रहने वाले शरणार्थियों और उनमें से कितने परिवार किराए पर आवासीय सुविधा लेना चाहते हैं, उनका डाटा समिति से जल्द साझा करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मानसून में भारी बारिश के कारण प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने 4500 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज जारी किया है। यह धनराशि प्रभावितों के पुनरुत्थान एवं पुनर्वास पर व्यय की जाएगी।
प्रदेश सरकार ने प्रभावित परिवारों को निश्चित मासिक किराया प्रदान करने का निर्णय लिया है ताकि उन्हें किराए पर उपयुक्त आवासीय सुविधा मिल सके। सरकार इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में राहत शिविरों में अस्थाई तौर पर रह रहे परिवारों को आवास किराए पर लेने के लिए पांच हजार रुपये प्रतिमाह और शहरी क्षेत्रों में राहत शिविरों में रह रहे परिवारों को दस हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान करेगी। इसके अलावा सरकार उन्हें मकान बनाने के लिए जमीन और आर्थिक मदद के साथ साथ राशन और एलपीजी गैस की व्यवस्था भी करेगी।
एपीएमसी दुर्गम इलाकों में गतिविधि विस्तार को दे प्राथमिकता
श्री लखनपाल ने एपीएमसी के कार्यों का ब्योरा लेते हुए मंडी जिले में एपीएमसी के बेहतर कार्य की तारीफ की। उन्होंने एपीएमसी गतिविधियों के विस्तार में दुर्गम इलाकों को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने कमेटी से वर्तमान में चल रही परियोजनाओं के साथ ही भविष्य के प्रस्तावों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार सहित विभिन्न विभागों तथा संस्थानों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर उप मुख्य मंत्री ने धर्मशाला में फहराया ध्वज ….परिवहन निगम के बेड़ में शामिल होगी 297 ई-बसें: मुकेश अग्निहोत्री

धर्मशाला, 26 जनवरी: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को कांगड़ा जिले के मुख्यालय धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित जिला स्तरीय 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने इस अवसर पर राष्टीय ध्वज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक गोल्डी की बड़ी बहन का देहांत : कल मोहाली में किया जायेगा अंतिम संस्कार

गढ़शंकर । पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी की बड़ी बहन अशोकी पाठक का कल देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल साढ़े ग्यारह वजे मोहाली में किया जाएगा। पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर में एफसीआई स्टील साइलो खोलने की मांग, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले विधायक केवल सिंह पठानिया

दिल्ली में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के समक्ष रखा शाहपुर के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव धर्मशाला 11 अगस्त। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी मुकेश रेपसवाल ने उदयपुर में डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए चिन्हित भूमि का किया निरीक्षण

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज विधानसभा क्षेत्र चंबा के उदयपुर में प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तावित राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए चिन्हित भूमि के स्थल का निरीक्षण किया।...
Translate »
error: Content is protected !!