गालियां दी, मारने के लिए चप्पल उठाई और…, लालू यादव की बेटी ने किए सनसनीखेज खुलासे

by

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की करारी हार के बाद पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने भाई तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए। रोहिणी के आरोपों के बाद बिहार की सियासत तेज हो गई है।

शनिवार को रोहिणी ने पोस्ट कर राजनीति छोड़ने का ऐलान किया। अब उन्होंने दूसरे पोस्ट के माध्यम से बताया है कि उन्हें पीटने के लिए चप्पल तक उठाई गई। रोहिणी आचार्य ने रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बेटी, बहन और मां को जलील किया गया। रोहिणी ने पोस्ट में लिखा, “कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया, गंदी गालियां दी गई, मारने के लिए चप्पल उठाया गया, मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पडी। कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां-बाप बहनों को छोड़ आई।“

उन्होंने कहा कि मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया। मुझे अनाथ बना दिया गया। आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें, किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा ना हो।

बता दें कि शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान रोहिणी आचार्य ने कहा था कि मेरा कोई परिवार नहीं है। आपको तेजस्वी यादव, संजय यादव और रमीज़ से जाकर पूछना चाहिए। इन्हीं लोगों ने मुझे परिवार से निकाला है। ये कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते। पूरा देश पूछ रहा है कि पार्टी इतनी बुरी तरह क्यों गिरी। संजय यादव और रमीज़ का नाम लेने पर आपको घर से निकाल दिया जाता है, बेइज्जत किया जाता है और गालियां दी जाती हैं।

रोहिणी की ओर से परिवार पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर अभी परिवार के किसी भी सदस्य की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। तेजस्वी यादव ने भी इन आरोपों पर कुछ नहीं कहा है। हालांकि, रोहिणी के भाई तेजप्रताप यादव अपनी बहन के समर्थन में आए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी बहन का जो अपमान करेगा, उस पर कृष्ण का सुदर्शन चलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुनील जाखड़ पंजाबियों को कर रहे गुमराह; भारत-अमेरिका समझौता किसान और देश विरोधी : कुलदीप धालीवाल

चंडीगढ़ :  आम आदमी पार्टी पंजाब ने तथाकथित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की कड़ी निंदा की है. पार्टी ने इसे एक खतरनाक, किसान-विरोधी और देश-विरोधी समझौता बताया है जो भारतीय कृषि को तबाह कर देगा...
article-image
पंजाब

करोड़ों की हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

गुरदासपुर :  जिला पुलिस गुरदासपुर ने लगभग 5 करोड़ रूपये कीमत की 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की जबकि एक आरोपी भागने में सफल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडोलू अग्निकांड के प्रभावित परिवार को जिला परिषद मनोज मनु ने दी राहत सामग्री

एएम नाथ। चम्बा : विकास खण्ड मैहला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत कीड़ी के गांव मंडोलू में बुधवार देर रात को एक घर में आग लग गई । जिसमें परिवार का पूरा सामान जलकर...
Translate »
error: Content is protected !!