गिड़गिड़ाती रही युवती : लेकिन फिर भी युवक बदसलूकी करते रहे

by
एएम नाथ। शिमला :  रानी झांसी पार्क में नशे में धुत्त तीन युवकों का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक एक युवती के साथ बदसलूकी करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो के अनुसार युवती ने युवक को कुछ पैसे दिए थे, लेकिन अब युवक उसके पैसे लौटाने से मना कर रहा है।
              युवती अपने पैसों के लिए गिड़गिड़ाती और रोती बिलखती नजर आ रही है, लेकिन युवक बेशर्मी से सार्वजनिक स्थल पर युवती को अश्लील गालियां बकता नजर आ रहा है। घटना शुक्रवार दोहपर के करीब 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है। युवक के हुड़दंग मचाने के दौरान कुछ युवकों ने नशेडिय़ों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश ने उन्हें भी गालियां देना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया और वहां से गुजर रही महिलाएं भयभीत हो गईं। इसी बीच मामले की सूचना एक प्रत्यक्षदर्शी ने एसपी शिमला को दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आरोपियों ने पुलिस को भी धमकियां दीं, लेकिन पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर सदर थाना ले गई। हालांकि मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आ पाया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 12 फरवरी को ऊना के एक दिवसीय प्रवास पर

ऊना : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर शनिवार 12 फरवरी को जिला ऊना के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि मुख्यंत्री प्रातः 9.45...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपराजिता…मैं चम्बा की” अभियान : महिला प्रतिनिधियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – DC अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता

मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता की जागरूकता के लिए महिला पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी- अपूर्व देवगन एएम नाथ। चंबा, 8 जनवरी : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज विकासखंड चंबा के समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को 69.96 करोड़ रूपये की सौगात : सीएम वर्चुअली करेंगे ऊना के लिए 69.96 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास :

जिला परिषद हॉल ऊना में कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण ऊना, 10 अक्तूबर: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 11 अक्तूबर को वर्चुअल मोड से जिला ऊना को 69.96 करोड़ रूपये की सौगात देंगे, जिसका लाइव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू से की शिष्टाचार भेंट

दिल्ली : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज दिल्ली में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू से शिष्टाचार भेंट की और प्रदेश के विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की। Share     
Translate »
error: Content is protected !!