गुड्डे-गुड्डी का खेल नहीं’…भुपेश बघेल का स्पष्ट संदेश – राजा वडिंग ही रहेंगे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष : चन्नी गुट को बड़ा झटका

by

चंडीगढ़ : कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने बुधवार को प्रदेश में पार्टी के नेतृत्व में किसी भी बदलाव की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि ऐसे फैसले ‘गुड्डे-गुड़ियों का खेल’ नहीं हैं, जिन्हें बार-बार बदला जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नेतृत्व पर आलाकमान का फैसला अंतिम है।

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस ने एक जुलाई को घोषणा की थी कि अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। बताया जा रहा है कि शीर्ष पद नहीं मिलने से चन्नी नाराज हैं।

सोमवार को मोहाली में चन्नी की मौजूदगी में कई वरिष्ठ नेताओं ने बैठक की। यह बैठक उन घटनाक्रमों के कुछ दिन बाद हुई, जब कई मौजूदा एवं पूर्व विधायकों ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दोबारा विचार किए जाने का समर्थन दिया था।

वडिंग को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए रखने के फैसले पर पुनर्विचार की अटकलों को खारिज करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रह चुके बघेल ने कहा कि जब आलाकमान ने फैसला कर लिया है तो उसे बदला नहीं जाता। क्या यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल है कि बार-बार निर्णय बदला जाएगा। चन्नी और एक अन्य वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा के अभी तक उनसे मुलाकात नहीं करने के बारे में पूछे जाने पर बघेल ने कहा कि मेरी उनसे (चन्नी) बात हुई है। मुलाकात होगी। रंधावा भी आकर मुझसे मिलेंगे। बघेल सोमवार को पांच दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंचे, राज्य में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

पंजाब में लगभग सात महीने बाद विधानसभा चुनाव होगा। यहां मुकाबला कई दलों के बीच होने की संभावना है। हर पार्टी प्रमुख खुद को जीत की दौड़ में मान रहा है। आम आदमी पार्टी जो इस वक्त राज्य की सत्ता में है। वह विपक्ष के बिखराव फायदा उठाकर फिर से सरकार बनाने की उम्मीद कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार अपने कामकाज के आधार पर जनता का समर्थन बनाए रखने का दावा कर रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

सतीश राणा चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष व तीर्थ सिंह बासी दूसरी बार प्रदेश महासचिव : पससफ का 11बां प्रादेशिक डेलीगेट सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न*

गढ़शंकर : पंजाब के सरकारी, अर्ध-सरकारी और बोर्डों और निगमों के कर्मचारियों के प्रमुख और संघर्षशील संगठन, पंजाब सुबार्डिनेट सर्विसज फेडरेशन के ग्यारहवा प्रादेशिक डेलीगेट सम्मेलन जालंधर में दिवंगत साथी रमेश चंद्र शर्मा नगर...
article-image
Uncategorized , पंजाब

आतंकवादी घोषित कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार

नई दिल्ली :  भारत सरकार ने नए साल की शुरुआत में कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गृह मंत्रालय ने गोल्डी को आतंकवादी घोषित कर दिया है। इस संबंध में...
article-image
पंजाब

नौजवानों को आत्म निर्भर बनाने के लिए स्व रोजगार मेला आज: अपनीत रियात

प्रार्थी जरुरी दस्तावेजों सहित सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचे जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर, 02 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला रोजगार...
Translate »
error: Content is protected !!