गुरदासपुर में 497 किलोमीटर सड़कों का उद्घाटन, CM मान ने कहा- AAP सरकार ने हर वादा निभाया

by

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को गुरदासपुर के कहनुवां पहुंचे. यहां उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में 168.44 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 497 किलोमीटर सड़कों का उद्घाटन किया ।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने जनता से किए गए सभी वादे पूरे किए हैं।
सीएम मान ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये देने का अपना वादा भी पूरा किया है, जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि जन कल्याण कार्यों के कारण ही आम आदमी पार्टी सरकार 2027 में पंजाब में फिर से सत्ता में आएगी।

रैली के दौरान जानकारी देते हुए पंजाब कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने जनता से किए गए हर वादे को पूरा किया है. उन्होंने कहा कि कादियान निर्वाचन क्षेत्र में हल्का प्रभारी जगरूप सिंह सेखवान के नेतृत्व में हुई इस सभा ने साबित कर दिया है कि इस निर्वाचन क्षेत्र की जनता आम आदमी पार्टी के साथ है।

कांग्रेस, अकाली दल पर पलटवार

दरअसल महिलाओं को दिए जाने वाले 1,000 रुपये के संबंध में विपक्ष दल ने पिछले चार वर्षों के बकाये की भी मांग की है. इस पर मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल की सरकारें भी पंजाब में शासन कर चुकी हैं. उन्होंने पहले महिलाओं को यह पैसा क्यों नहीं दिया? उन्होंने कहा कि यदि सरकारों की नीतियां सही हों तो भाग्य बदल सकता है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां स्पष्ट हैं, इसलिए सभी विकास कार्य ठीक से हो रहे हैं।

सरकार के सभी वादे पूरे किए गए

उन्होंने कहा कि सरकार को अपने पांच साल के कार्यकाल में किए गए वादों को पूरा करना है. इसलिए, उसने महिलाओं को 1,000 रुपये देने का अपना वादा पूरा किया है. कादियान के लोगों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सभी मांगें जल्द से जल्द पूरी की जाएंगी. एक विश्व स्तरीय 500 सीटों वाला सभागार बनाया जाएगा, जहां व्यापारियों को यदि कोई मेला या अन्य कार्यक्रम आयोजित करना हो, तो यह सभागार हमेशा उपलब्ध रहेगा।

केजरीवाल, सिसोदिया पर झूठे केस

कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में कोई काम नहीं किया. इसके विपरीत, उन्होंने महंगा टोल टैक्स लगा दिया. पेट्रोल के बराबर टोल टैक्स देना पड़ता है. उन्होंने कहा कि वे सोने के बिस्कुट खा रहे हैं, हम तो सिर्फ आटे के बिस्कुट खाते हैं. भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए, लेकिन अदालत ने उन्हें बरी कर दिया और सच्चाई साबित कर दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ नगर निगम पार्षद प्रेमलता की ने कहा बीजेपी प्रधान जतिंदर मल्होत्रा दुआरा सिख समुदाय के विरुद्ध दिया आपत्तिजनक बयान निंदनीय

चंडीगढ़ : पुनीत महाजन : पार्षद प्रेमलता ने चंडीगढ़ भाजपा के प्रधान जतिंदर पाल मल्होत्रा द्वारा सिख समुदाय के विरुद्ध दिए गए आपत्तिजनक बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान...
पंजाब

एक्टिवा सवार पति पत्नी से सोने के गहने व नगदी लूटने वाले महिला सहित तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

माहिलपुर – थाना माहिलपुर में एक्टिवा सवार पति पत्नी को रोककर उनसे सोने के गहने व नगदी लूटने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है आरोपियों में एक महिला भी है। दर्ज...
article-image
पंजाब

पति ने पत्नी का कर दिया राजफाश : 16 महीने बाद पति कोमा से लौटा , प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या की कोशिश

मोगा  : पंजाब के मोगा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 16 महीने बाद कोमा से लौटे शख्स ने पत्नी को लेकर ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर हर कोई दंग रह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय बजट जनहितैषी–अविनाश राय खन्ना कहा–गरीब,किसान,युवा और नारी शक्ति पर आधारित है बजट

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना विशेष तौर पर उपस्थित हुए।उनके साथ प्रदेश भाजपा...
Translate »
error: Content is protected !!