गुरपतवंत सिंह पन्नू को कनाडा के रक्षा मंत्री डोमिनिक लोबलांक ने दी नसीहत : कनाडा में नफरत फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं

by

चंडीगढ़ :खालिस्तान समर्थक आतंकी और सिख फॉर जस्टिस प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू को कनाडा के रक्षा मंत्री डोमिनिक लोबलांक ने नसीहत दी है। उन्होंने कहा- कनाडा में नफरत फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। दरअसल दो दिन पहले पन्नू ने वीडियो जारी करके भारतीय मूल के हिंदुओं को कनाडा छोड़कर वापस जाने की धमकी दी थी। वीडियो में उसने कहा कि हिंदुओं का देश भारत है और वे कनाडा को छोड़कर इंडिया लौट जाएं। कनाडा में वही सिख रहेंगे, जो खालिस्तान समर्थक हैं। वीडियो वायरल होने के बाद रक्षामंत्री डोमिनिक ने कहा- सभी कैनेडियन अपने भाईचारे में सुरक्षित महसूस करने के हकदार हैं। हिंदू कैनेडियन को निशाना बनाने वाली वीडियो कैनेडियन सिद्धांतों के उलट है। हमले, नफरत, डराना या डर का माहौल पैदा करने वाली कार्रवाइयों की यहां कोई जगह नहीं है। यह बयान देकर कनाडाई सरकार ने पन्नू को चुप रहने की नसीहत दे दी है।
सिख मंत्री ने भी की निंदा : कनाडा के रक्षामंत्री डोमिनिक के अलावा सिख सांसद व मंत्री हरजीत सज्जन ने भी इस वीडियो की निंदा की है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को देश छोड़ने के लिए कहना आजादी और दयालुता का प्रतीक नहीं है।
वीडियो जारी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग : कैनेडियन हिंदूज फॉर हार्मनी संगठन ने यह वीडियो जारी करने वाले लोगों के खिलाफ कनाडा सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग रखी है। उन्होंने सरकार को सवालों के घेरे में लिया और कहा कि कनाडा सरकार आरोपी पर हेट क्राइम का मामला दर्ज करके कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। संगठन ने आतंकी पन्नू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइक ! 1 साल में 51648 तस्कर गिरफ्तार, 2277 किलो हेरोइन जब्त

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर पंजाब के लोगों को बधाई दी और इसे राज्य को नशों के खतरे से मुक्त...
article-image
पंजाब

तप अस्थान निर्मल कुटिया छंबवाली पंडवा में महान गुरमित समागम 23 फरवरी को : संत बाबा गुरचरण सिंह पंडवा 

*यह गुरमति समागम श्री गुरु रविदास महाराज जी के 648 वे प्रकाश पर्व को समर्पित होगा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  तप अस्थान निर्मल कुटिया छंबवाली पंडवा (फगवाड़ा) श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के गांव गोलियां के 26 वर्षीय युवक की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव गोलियां के 26 वर्षीय युवक की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने भारत सरकार से शव को सऊदी अरब से...
Translate »
error: Content is protected !!