गुरिल्ला संगठन का विशाल जनरल हॉउस शिवमंदिर बालू में 15 नवंबर को

by

राज्य अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर जी विशेष तौर से मुख्यातिथि के रूप में रहेंगे मौजूद

जिला के गुरिल्ला साथी भारी से भारी संख्या में पहुँच कर संगठन का हिस्सा बने : राकेश

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा व भटियात सर्कल के तमाम गुरिल्ला भाई बहनों को सूचित किया जाता है कि 15 नवम्बर 2025 शनिवार को गुरिल्ला संगठन का विशाल जनरल हॉउस शिवमंदिर बालू (जनजातीय भवन) में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। जनरल हॉउस की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देव राज पुजारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राकेश कुमार व महासचिव विपन कुमार करेंगे। इसमें राज्य अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व दिल्ली हाई कोर्ट SSB वालंटियर वेलफेयर एसोसिएशन केस के पिटीशनर कुलदीप ठाकुर जी विशेष तौर से मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। ये जानकारी गुरिल्ला संगठन के जिला प्रेस सचिव मनोहर नाथ ने दी।
उन्होंने बताया कि सभी को पहले ही अवगत करवा दिया गया है कि 4 नवंबर 2025 को दिल्ली हाई कोर्ट में SSB वालंटियर वैलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश ऑल इंडिया की ऑर्डर की डेट लगी हुई थी जिसकी अंतिम सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट के जजों ने ऑल इंडिया के 17 राज्यों के गुरिल्लाओं के लिए बहुत जबरदस्त व ठोस फैसला गुरिल्लाओं के पक्ष में देते हुए पॉलिसी का ऑर्डर जारी किया है। जिसमें 4 हप्ते का समय देते हुए विभाग व सरकार को 15 जनवरी को गुरिल्लाओं के लिए पॉलिसी बनाकर पेश करने का फरमान जारी किया गया है। जिसकी ऑर्डर की कॉपी भी हमारे पास आ गई है। इसी उपलक्ष में 15 नवंबर को जिला के सभी गुरिल्लाओं का जनरल हॉउस रखा है। जिसमें सभी गुरिल्ला भाई बहन भाग लें।
संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि बहुत खुशी के साथ आपको सूचित किया जाता है कि हमारी वर्षों की तपस्या व संघर्ष के आगे आज एसएसबी विभाग व केंद्रीय सरकार हार गई है। जो गुरिल्ला भाई और बहन जिला चम्बा के संगठन के साथ हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट केस में जुड़े हुए थे आज मुझे ये सूचना जारी करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि आप सभी को उचित बेनिफिट्स मिलेगा, जिसका आप और हम सब वर्षों से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने चम्बा जिले के तमाम सर्कल चम्बा, भरमौर, तीसा, सलूणी, भाँदल-किहार सर्कल, डलहौजी व भटियात सर्कल के तमाम गुरिल्लाओं को सूचित किया जाता है कि 15 नवंबर 2025 को शनिवार के दिन सुबह 10 बजे जनजातीय समुदाय भवन में भारी से भारी संख्या में पहुँच कर संगठन का हिस्सा बने। और अपने आसपास के तमाम साथियों को भी सूचित करके उनको भी मीटिंग में लेकर आये। ताकि कोई भी हमारा साथी अपने बेनिफिट्स से वांछित न रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान में कहर के बाद जंग में कूदा हिजबुल्लाह : इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन की बारिश, आईडीएफ ने शुरू किया जवाबी हमला

तेल अवीव: इजरायल और अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद लेबनान का मिलिशिया संगठन हिजबुल्लाह भी जंग में कूद गया है। ईरान के प्रॉक्सी समूह...
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने सेईकोठी की प्रधान को जारी किया कारण बताओं नोटिस

एएम नाथ। चंबा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने ग्राम पंचायत सेईकोठी की प्रधान को विकास कार्यों में अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग के चलते कारण बताओं नोटिस जारी किया है । उपायुक्त द्वारा जारी कारण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला में मुख्यमंत्री कृषि संवर्धन योजना से तीन वर्षों में 85,826 किसान लाभान्वित

रोहित जसवाल।  ऊना, 20 जनवरी। हिमाचल प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने और किसानों की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर रही है। इसी कड़ी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

90 वर्षीय बचितर सिंह की मौत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कालेज अमृतसर के लिए किया दान

गढ़शंकर।  गांव बिल्डों के 90 वर्षीय बचितर सिंह की मौत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कालेज अमृतसर को रोटरी आई बैंक कोर्निया ट्रांसपेलेंट सोसाइटी द्वारा दान कर दिया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!