गुरु तेग़ बहादुर जी का देश ऋणी, उनके आदर्शों में हर भारतीय की आस्था : जयराम ठाकुर

by

गुरु तेग़ बहादुर के 350वें बलिदान गुरुपर्व में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने श्री गुरुद्वार सिंह सभा द्वारा रिज मैदान शिमला में आयोजित गुरु तेग़ बहादुर के शहीदी गुरुपर्व में पहुंच कर शीश नवाकर उनके बलिदान, वीरता और योगदान को याद किया। उनके बलिदान और वीरता की वजह से उन्हें ‘हिन्द दी चादर’ यानी हिन्द का रक्षक कहा जाता है। उन्होंने कहा कि उस समय भारत को अपनी पहचान बचाने के लिए एक बड़ी उम्मीद गुरु तेगबहादुर साहब के रूप में दिखी थी। औरंगजेब की आततायी सोच के सामने उस समय गुरु तेगबहादुर जी, ‘हिन्द दी चादर’ बनकर, एक चट्टान बनकर खड़े हो गए थे। औरंगजेब और उसके जैसे अत्याचारियों ने भले ही अनेकों सिर को धड़ से अलग किया हो लेकिन वह हमारी आस्था को हमसे अलग नहीं कर सका। गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान ने, भारत की अनेक पीढ़ियों को अपनी संस्कृति की मर्यादा की रक्षा के लिए, उसके मान-सम्मान के लिए जीने और मर-मिट जाने की प्रेरणा दी। बड़ी-बड़ी सत्ताएँ मिट गईं, बड़े-बड़े तूफान शांत हो गए पर भारत आज भी अमर खड़ा है, आगे बढ़ रहा है।
जयराम ठाकुर गुरु तेग़ बहादुर जी ने अपने कई वर्ष हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिताए। पांवटा साहिब में उनका आश्रम रहा, जहाँ उन्होंने कई बाणी रचनाएँ कीं। आज गुरुद्वारा पांवटा साहिब श्रद्धालुओं के लिए महान तीर्थ है उनकी शिक्षाओं का, योगदान का, बलिदान का, वीरता का देश ऋणी है। उनके द्वारा दिखाए गए आदर्श हर भारतीय का आदर्श हैं। हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी को धार्मिक स्वतंत्रता और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए उनके अद्वितीय और सर्वोच्च बलिदान के लिए सदैव याद किया जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

4000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के नितिन गडकरी ने किए शिलान्यास एवं उदघाटन, बिजली महादेव रोपवे की आधारशिला भी रखी – 4000 करोड़ रुपये की इन विभिन्न परियोजनाओं से हिमाचल प्रदेश के विकास को बल मिलेगा : नितिन गडकरी

अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ ।  हमीरपुर, 05 फरवरी :  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को हमीरपुर के पुलिस मैदान में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के राष्ट्रीय राजमार्गों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोर्ट रूम में चल रही थी सुनवाई…किरपान निकाला और महिला जज पर कर दिया हमला

पटिलाया :  पटिलाया की जिला अदालत में उस समय हड़कंप मच गया जब एक निहंग ने कोर्ट रूम में घुसकर महिला जज पर हमला कर दिया। आरोपी ने किरपान से हमला किया था, लेकिन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुतिन, यूं मार गए बाजी…कहां मात खा गए ट्रंप

आलास्का में डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बैठक भले ही बेनतीजा रही हो लेकिन जानकार इसे रूस की बड़ी जीत बता रहे हैं। यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद पहली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालू तथा मंगला का किया निरीक्षण :शैक्षणिक गतिविधियों उनके साथ विभिन्न गतिविधियों का किया अवलोकन

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालू तथा राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला मंगला का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने इस दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, बाला फीचर, स्वच्छता व्यवस्था,...
Translate »
error: Content is protected !!