गुरुपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में फंसा अमेरिका : कोर्ट ने कहा- मारने को निखिल हायर किया, सबूत पेश करें

by

न्यूयॉर्क की एक अदालत ने खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में अमेरिकी सरकार से जवाब तलब किया है।  अमेरिकी डिस्टिक मजिस्ट्रेट विक्टर मारेरो ने सरकार अपना डिटेल जवाब तीन दिन के अंदर देने का निर्देश दिया है।

गुप्ता पर पन्नू की हत्या की साजिश रचने का है आरोप  :  न्यूयॉर्क कोर्ट ने यह निर्देश पिटीशनर निखिल गुप्ता की याचिका पर दिया है। निखिल गुप्ता फिलहाल अमेरिकी कोर्ट में हिरासत में है। गुप्ता पर पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ मिलकर यह साजिश रची है। यह सरकारी कर्मचारी कौन है इस बारे में अभी पता नहीं चला है। अमेिरकी पुलिस इस सरकारी कर्मचारी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

 सरकार मामले में हत्या की साजिश रचने संबंधित सबूत पेश करे :  सुनवाई के दौरान न्यूयॉर्क की कोर्ट ने निखिल गुप्ता की याचिका पर अमेरिकी सरकार से कहा कि वह मामले में हत्या की साजिश रचने संबंधित सबूत पेश करे। वहीं, सरकारी वकील ने कोर्ट में कहा कि निखिल गुप्ता पन्नू को मारने की साजिश कर रहे हैं। वकील का आरोप था कि गुप्ता ने पैसे के बदले इस हत्याकांड की साजिश रची थी।

पिटीशनर लॉ फॉलो करने वाले इंडियन सिटीजन : सुनवाई के दौरान गुप्ता के वकील ने कोर्ट में कहा कि पिटीशनर लॉ फॉलो करने वाले इंडियन सिटीजन हैं। उन्हें इस साजिश में फंसाया जा रहा है। उनका कहना था कि इन सब आरोपों के बीच उन्हें जान का खतरा तक बना हुआ है।

30 जून से जेल में बंद है निखिल :   निखिल गुप्ता भारतीय नागरिक हैं। बीते 30 जून 2023 को आरोप लगने के बाद उन्हें चेक रिपब्लिक की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अमेरिकी पुलिस ने उन्हें अपनी कस्टडी में लिया। तभी से वह अमेरिकी की गिरफ्त में है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बीबीएनआईए ने बद्दी नालागढ़ सड़क की खस्ताहलत पर जताई चिंता

बारिश के बाद सड़क की हालत और खराब हुई एनएचएआई को अवगत कराने के बावजूद भी नहीं हो रही कोई कार्रवाई बीबीएन, 4 फरवरी (तारा) : बीबीएन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Pharmacy College Hosts

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 21 : The halls of Rayat Bahra Pharmacy College buzzed with creativity as students participated in a dynamic poster-making competition centered around the theme “Pharmacist: The Backbone of Healthcare System.” The competition...
article-image
पंजाब

हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट द्वारा दांतों का निशुल्क चेकअप कल 

गढ़शंकर, 10 अगस्त: हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट हरसेवा क्लीनिक   मोरांवाली में हर मंगलवार तथा वीरवार को सायं  4 बजे से 6 बजे तक का दांतों का निशुल्क चेकअप किया जाता है। इस संबंधी जानकारी देते...
article-image
पंजाब

बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ प्रोग्राम के अंतर्गत लड़कियों के सर्वागीण विकास के लिए किए जाएंगे अलग-अलग कार्यक्रम :कुपोषण को जड़ से खत्म करना ही पोषण माह का मुख्य उद्देश्य: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई पोषण माह, मिशन इंद्रधनुष व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रोग्रामों संबंधी जिला टास्क फोर्स की बैठक मिशन इंद्रधनुष से संबंधित पैंफलेट किया जारी होशियारपुर, 04 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल...
Translate »
error: Content is protected !!