गुशैणी स्कूल के 210 विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताए, युवा बनेंगे जागरूकता दूत

by

मिशन संभव की पहल पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित; एसडीएम और एसएचओ ने विद्यार्थियों से किया संवाद

पारस राम भारती : गुशैणी/बंजार।  युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने के लिए एचवीटी फाउंडेशन के अभियान ‘मिशन संभव-नशे के खिलाफ जंग’ के तहत मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुशैणी के बाड़ी रोपा परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 210 विद्यार्थियों ने भाग लिया। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा और एसएचओ बंजार ने विद्यार्थियों से संवाद कर नशे के दुष्परिणामों और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

एसडीएम पंकज शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवावस्था में लिए गए निर्णय व्यक्ति के भविष्य की दिशा तय करते हैं। विद्यार्थियों को अपने परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए सकारात्मक जीवनशैली अपनानी चाहिए।

एसएचओ बंजार ने नशीले पदार्थों से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि नशीले पदार्थों का सेवन, खरीद-फरोख्त और अवैध गतिविधियों में संलिप्तता गंभीर कानूनी परिणामों का कारण बन सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मिशन संभव एंबेसडर बनकर गांवों में फैलाएंगे जागरूकता

कार्यक्रम के दौरान ‘मिशन संभव एंबेसडर कार्यक्रम’ की जानकारी भी दी गई। इसके तहत विद्यालयों के विद्यार्थियों को जागरूकता दूत के रूप में तैयार किया जाएगा, जो अपने स्कूल, पंचायत और गांव में नशे के खिलाफ अभियान चलाने में सहयोग करेंगे। अभियान का संदेश ‘कैच देम यंग’ यानी बच्चों को कम उम्र में ही जागरूक करना है, ताकि वे नशे के खतरों को समझकर इससे दूर रहें।

मिशन संभव के संस्थापक पंकी सूद ने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई के साथ परिवार, विद्यालय और समाज की सामूहिक भागीदारी जरूरी है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पंचायत और गांव तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना तथा युवाओं को सामाजिक बदलाव की मुहिम से जोड़ना है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अभियान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से अपने साथियों और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने विद्यालय प्रबंधन, विद्यार्थियों और प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग के लिए आभार जताया। आयोजकों ने कहा कि अभियान को पंचायतों और समुदायों की भागीदारी से निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

10 मिनट तक बंद कमरे में मुलाकात! जयराम ठाकुर के घर बधाई देने पहुंचे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज 60 साल के हो गए हैं. शिमला स्थित उनके सरकारी आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ

प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया ने विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन करने के लिए स्वयंसेवकों का किया मार्गदर्शन एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) :  राजकीय स्नातक महाविद्यालय सलूणी में वीरवार से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाचन के पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा का निधन

एएम नाथ। मंडी :  नाचन के पूर्व विधायक एवम पूर्व सीपीएस टेक चंद डोगरा का शनिवार सुबह अस्पताल से उपचार करने के बाद घर पहुंचाते ही निधन हो गया। डोगरा 77 वर्ष के थे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में पंडित पवन गोदियाल एंड पार्टी ने किया महामाई का गुणगान : भजन संध्या में विधायक सुदर्शन बबलू ने की बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत

ऊना, 30 मार्च – प्रसिद्ध धार्मिक शक्तिपीठ छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान दो दिवसीय भजन संध्या का आयोजन किया गया। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बत्तौर मुख्यातिथि उपस्थित...
Translate »
error: Content is protected !!