गेहूं की फसल को हुए नुकसान के लिए किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दे सरकार- सांसद मनीष तिवारी

by

रोपड़, 6 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने बीते दिनों बेमौसमी बरसात के चलते गेहूं की फसलों को हुए भारी नुकसान के बीच पंजाब सरकार से पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की अपील की है।
यहां जारी एक बयान में, सांसद तिवारी ने कहा कि कुदरत ने बारिश के जरिए किसानों पर कहर बरपाया है और खेतों में पकने को तैयार खड़ी गेहूं की फसल वहीं बिछ गई। उन्होंने कहा कि पहले से ही छोटा किसान भारी कर्जे का सामना कर रहा है और यह नुकसान उसकी कमर तोड़ देगा। क्योंकि गेहूं बीजने में लेबर के अलावा, खाद, कीटनाशक इत्यादि पर भारी खर्च आता है। इन हालातों में किसानों का हाथ थामते हुए, सरकार को जल्द से जल्द गिरदावरी पूरी करके किसानों को मुआवजा देना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला की मां बच्चे को जन्म देंगी : बेटे की मौत के इतने दिनों बाद घर में गूंजेगी किलकारी

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला के घर जल्द एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। सिद्धू की मां चरण कौर सिंह मार्च माह में एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। जानकारी दे दें कि...
article-image
पंजाब

पंजाब में RTI एक्टिविस्ट और पत्रकारों पर दर्ज किए जा रहे केस डेमोक्रेसी पर हमला : सतीश सोनी 

गढ़शंकर ।  सच की आवाज़ उठाने वाले पत्रकारों पर FIR करना बहुत  निंदनीय काम है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता । यह बात आदर्श सोशल वेलफेयर सोसाइटी पंजाब के फाउंडर प्रेसिडेंट सतीश कुमार...
article-image
पंजाब

नाबालिग लड़की के साथ 4 दिन सामूहिक दुष्कर्म : पड़ोसी महिला समेत कुल चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

मोगा : नशे का इंजेक्शन लगाकर एक नाबालिग लड़की के साथ मोगा के एक होटल में चार दिन तक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर पीड़िता...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल में विभिन्न विषयों पर विषय मेले का आयोजन किया गया।*

माहिलपुर/दलजीत अजनोहा : opसरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजनोहा में पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल प्रिंसिपल हरमनोज कुमार और स्कूल प्रबंधक कमेटी की चेयरपर्सन मैडम सुनीता रानी की देखरेख में विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और...
Translate »
error: Content is protected !!