गैंगस्टर ने पुलिस पर की फायरिंग : जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली

by
संगरूर : भवानीगढ़ के पास नदामपुर गांव में पुलिस द्वारा असलाह की बरामदगी के लिए लाए गए एक नामी गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर के पैर में गोली लगने से गैंग्स्टर घायल हो गया, जिसे संगरूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी पलविंदर सिंह चीमा मौके पर पहुंचे, व पूरी घटनाक्रम की पड़ताल की। गैंगस्टर द्वारा तीन गोलियां चलाई गई, जिसमें से एक गोली पुलिस मुलाजिम के कान के समीप से गुजर गई व एक गाड़ी में लगी।
असलहा बरामदगी के लिए ले गई थी पुलिस
एसपी संगरूर पलविंदर सिंह चीमा ने बताया कि आज सीआईए स्टाफ के प्रभारी संदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस गैंगस्टर मनिंदर सिंह निवासी मोहाली को असलहा की बरामदगी के लिए गांव नदामपुर से गांव थम्मन सिंह वाला तक नहर पटरी रोड पर उसके द्वारा बताई गई जगह पर ले आई। जब मनिंदर सिंह जमीन में दबाया असलहा निकाल रहा था तो असलहा लोडेड था व उसने तुरंत असलहा से पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर के पैर में लगी गोली
गैंगस्टर द्वारा पुलिस पार्टी पर की गई फायरिंग में एक गोली एक पुलिसकर्मी की पगड़ी को छूती हुई गुजर गई व एत पुलिस की गाड़ी में जा लगी। अपना बचाव करते हुए पुलिस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की व गैंगस्टर के पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया और उसे पकड़ लिया गया। अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
एसपी चीमा ने दी ये जानकारी
एसपी चीमा ने बताया कि कुछ दिन पहले दो व्यक्तियों को आस्ट्रेलियन प्वाइंट 30 दो असलहा समेत गिरफ्तार किया गया था। इन्होंने पुछताछ दौरान बताया कि यह असलहा रोपड़ जेल में बंद गैंगस्टर मनिंदर सिंह के कहने पर लाया गया है।
इसके बाद सीआईए स्टाफ संगरूर मनिंदर सिंह को प्रोटक्शन वारंट पर जेल से पूछताछ के लिए लेकर आई थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस जब उसे ग्लोकल नाइन एमएम पिस्तौल की बरामदगी के लिए लेकर गई तो वहां जमीन में पहले से ही लोड करके पिस्तौल रखा हुआ था, जिससे मनिंदर सिंह ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। थाना भवानीगढ़ में केस दर्ज कर लिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 करोड़ नहीं दिए तो…..कबड्डी प्रमोटर रूपा से मांगी रंगदारी, गैंगस्टर मोहब्बत रंधावा के नाम से दी गई धमकी

मोहाली :  पंजाब के कबड्डी को प्रमोट करने वाले रूपा सोहाना से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। कॉल करने वाले ने खुद का नाम गैंगस्टर मोहब्बत रंधावा बताया है। धमकी दी कि...
article-image
पंजाब

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद

जालंधर । कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की सीआईए स्टाफ टीम ने एक अहम कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 03...
article-image
पंजाब

कनाडा में 5 पंजाबी युवक रंगदारी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार : चोरी की छह गाड़ियां, 20 पिस्टल और 10 हजार डॉलर बरामद

ब्रैम्पटन :  कनाडा के ब्रैम्पटन और मिसिसागा में दक्षिण एशियाई व्यवसायों को निशाना बनाकर रंगदारी वसूलने वाले पांच पंजाब मूल के युवाओं को गिरफ्तार किया है। कनाडा पुलिस प्रमुख ने कहा कि यह एक...
Translate »
error: Content is protected !!