गैंगस्टर पारु सहगल के खिलाफ मामला दर्ज : पेशी पर आए ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट की तस्वीर

by

नवांशहर। थाना सिटी पुलिस ने गैंगस्टर प्रणव सहगल उर्फ पारू सहगल के खिलाफ सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। बीते दिनों जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी पाबंदी के आदेशों के उल्लंघन पर यह कार्रवाई करी गई है। हालांकि पारु इन दिनों होशियारपुर जेल में बंद है व बताया जा रहा है कि एक मामले की पेशी के दौरान वह अदालत में पेश हुआ था। उसी दिन ही यह तस्वीर अपलोड हुई है। हालांकि यह जांच का विषय है कि आरोपी की सोशल मीडिया अकाउंट कौन हैंडल कर रहा है क्या वह खुद इसे हैंडल कर रहा है या कोई बाहर का व्यक्ति आरोपी का सोशल मीडिया अकाउंट हैंडल कर रहा है। जबकि इस दौरान आरोपी जेल में बंद है। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए एएसआई राम सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि प्रणव सहगल उर्फ पारू सहगल जो विकास नगर नवांशहर का रहने वाला है, की ओर से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर असले का प्रचार करते हुए असले के साथ फोटो अपलोड की है। जिससे आम लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ता है व माहौल खराब होता है। यही नहीं इससे नई पीढ़ी पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में प्रणव सहगल उर्फ पारू सहगल ने असले सहित फोटो अपलोड करके डीएम के आदेशों का उल्लंघन किया है, जिन्हें 28 अक्तूबर को ही लागू किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि बीते 14 नवंबर को वह एक मामले में बलाचौर की अदालत में पेश होने के लिए आया था। जबकि वह इन दिनों हशियारपुर जेल में बंद है। हो सकता है कि उसी दिन कहीं से उसकी हथियारों संग तस्वीरें आईडी पर अपलोड करी गई हों। पुलिस द्वारा आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लाया जाएगा व मामले के संबंध में उससे पूछताछ करी जाएगी।

– आरोपी पर दर्ज हैं हत्या, इरादा कत्ल व आर्मज एक्ट के तहत दर्ज हैं 7 मामले

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुरूआती जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी पारू के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 7 मामले दर्ज हैं। जिनमें हत्या, इरादा कत्ल व आर्मज एक्ट के तहत दर्ज मामले शामिल हैं। यह मामले थाना सिटी नवांशहर, औड़, राहों, पोजेवाल, जिला होशियारपुर के थाना दसूहा व थाना हरियाणा में मामले दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

24,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में विजीलैंस ने जूनियर सहायक किया काबू : विन्द्र कुमार निवासी कम ( हिमाचल प्रदेश) की शिकायत पर किया गिरफ़्तार

माहिलपुर,  22 जुलाई :  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से आज होशियारपुर जिले के नगर पंचायत माहिलपुर में तैनात जूनियर सहायक शीशपाल को 24,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में काबू किया गया है। ...
article-image
पंजाब

गांव मजारी में सिद्ध बाबा बालक नाथ जी का वार्षिक समागम श्रद्धा से मनाया : प्रसिद्ध गायक गूरी धालीवाल ने अपने मनमोहक भजनों से श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध*

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर, गांव मजारी (गढ़शंकर) में संगतों द्वारा सालाना भंडारा अत्यधिक श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक गूरी धालीवाल ने अपने...
article-image
पंजाब

जिले मंडियों में अब तक हुई 9662 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद: डिप्टी कमिश्नर

किसानों को मंडियों में सूखा कर ही फसल लाने की अपील की होशियारपुर, 18 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न गेहूं की खरीद की जा रही है।...
article-image
पंजाब

बब्बर खालसा इंटरनेशनल के चार गुर्गों को गिरफ्तार : छह पिस्तौल और 275 कारतूस बरामद

मोहाली : पंजाब पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। जिसके तहत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक एसएएस नगर पुलिस ने एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़...
Translate »
error: Content is protected !!