गैंगस्टरों व नशा को पंजाब छोड़ना पड़ेगा जब सूबे में अकाली दल की सरकार आएगी -सुखबीर बादल

by

लुधियाना: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल लुधियाना पहुंचे और अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सुखबीर बादल पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश सिंह गरचा के घर पहुंचे और उन्हें पार्टी में शामिल करवाने के बाद मीडिया से रू-ब-रू हुए। सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी के विधायकों पर गंभीर आरोप लगाए।

सुखबीर बादल ने पंजाब में कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि सरकार गैंगस्टरों व नशा तस्करों पर कार्रवाई करने में पूरी तरह से असफल है। उन्होंने कहा कि जब सूबे में अकाली दल की सरकार आएगी तो गैंगस्टरों व नशा को पंजाब छोड़ना पड़ेगा। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में राष्ट्रीय पार्टियां पूरी तरह से फेल हो चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस व भाजपा का हाईकमान दिल्ली में है और वहीं से फैसले लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार दिल्ली वालों के इशारे पर चल रही है। कांग्रेस यहां अलग होने का नाटक कर रही है जबकि दिल्ली में उनकी हाईकमान आम आदमी पार्टी के साथ है। सुखबीर बादल ने कहा कि जल्द ही पंजाब में आप व कांग्रेस का गठबंधन होने वाला है और वो मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने स्थानीय नेताओं को पूछे बगैर दिल्ली में फैसला ले रही है। रवनीत सिंह बिट्टू को टिकट देने पर उन्होंने कहा कि जिसको लुधियाना में कोई पूछता नहीं है उसे भाजपा हाईकमान ने स्थानीय नेताओं को पूछे बगैर टिकट दे दी। उन्होंने कहा कि अकाली दल एक मात्र ऐसी पार्टी है जो कि पंजाब की पार्टी है। इस पार्टी का हर फैसला पंजाब के लोग लेते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद अमृतपाल के रिश्तेदारों पर NIA ने की रेड : चाचा-चाची को बुलाया चंडीगढ़, तंग करने के अमृतपाल की टीम ने लगाए आरोप

सुबह 6 बजे नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने रेड की। अमृतसर में खालिस्तान समर्थक और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के रिश्तेदरों के घरों में टीम ने दबिश दी। रईया में फेरूमन रोड...
article-image
पंजाब

लोगों को हिमाचल प्रदेश व रुपनगर की तरफ न जाने की अपील की, होशियारपुर में स्थिति नियंत्रित, अफवाहों पर विश्वास न करें लोग: कोमल मित्तल

जिले के अंतर्गत आते चोअ व दरियाओं के नजदीक जाने पर लगाई पाबंदी – जिला प्रशासन जिला वासियों के जान-माल की सुरक्षा को पूरी तरह से मुस्तैद होशियारपुर, 10 जुलाई: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल...
article-image
पंजाब

गैंगस्टरों के खिलाफ मान सरकार की जीरो टॉलरेंस, कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ होगी फैसलाकुन कार्रवाई: बलतेज पन्नू

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने दावा किया कि पंजाब पूरी तरह सुरक्षित है और कानून व्यवस्था पूरी तरह काबू में है। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोहागढ़ हादसा नहीं, हत्या ! CCTV और मोबाइल डेटा से खुला राज 5053 पन्नों की चार्जशीट, 85 गवाहों के बयान; केतन हत्याकांड में पुलिस ने मंगेतर पर लगाए गंभीर आरोप

लोहागढ़ हादसा नहीं, हत्या का मामला; सिया गोयल और चेतन चौधरी के खिलाफ पुलिस ने पेश किए CCTV, मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्य पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुणे ग्रामीण पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!