गोमा के स्वागत में सड़कों उमड़ा जनसैलाब* : प्रदेश के समग्र विकास को सुक्खू सरकार संवेदनशील : यादविंदर गोमा

by
जयसिंहपुर, 17 दिसंबर :- प्रदेश मंत्रीमण्डल में शामिल होने के बाद पहली बार हलके में आगमन के स्वागत के जयसिंहपुर के लोग जनसैलाब के रूप में सड़कों पर उमड़े।
जयसिंहपुर विधान सभा के प्रवेश द्वार आलमपुर पुल से पंचरुखी तक हजारों लोगों ने कैबिनेट मंत्री यादविंदर गोमा का जगह जाग स्वागत फूल मालाओं, पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़ों के साथ किया। समर्थकों द्वारा स्थान-स्थान पर तोरण द्वार लगाये गये और आतिशबाजी से मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में मंत्री के पिता पूर्व विधायक मिलखी राम गोमा, माता विद्या देवी, धर्मपत्नी नीलम गोमा, परिजनों, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यादविंदर गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के भीतर जयसिंहपुर हलके में पिछली सरकार में रुके विकास को तेज किया गया है और आने वाले समय में हलके के समग्र विकास को ओर गति प्रदान की जायेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में मजबूत सरकार कार्यशील है और मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता से प्रदेश को आत्मनिर्भरता की ले जाने के लिये ऐतिहासिक निर्णय लिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही है।
*गोमा ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार*
कैबिनेट मंत्री यादविंदर गोमा ने सोनिया गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का उन्हें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिये आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा मंत्री के रूप जो दायित्व उन्हें सौंपा गया उसपर खरा उतरेंगे और पूरी क्षमता के साथ प्रदेश हित्त में कार्य करेंगे। उन्होंने जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के लाखों मतदाताओं का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि लोगों के आशीर्वाद और स्नेह से उन्हें सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल होने का अवसर प्राप्त है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने महिला की हत्या के मामले में कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा….. स्वयं परिजनों से की बात

एएम नाथ। हमीरपुर 09 नवंबर : बीते दिनों एक सनसनीखेज वारदात में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ने वाली ग्राम पंचायत सासन की महिला के परिजनों और अन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी बदलावों के साथ स्वयं को अपग्रेड करें प्रशिक्षणार्थी: राजेश धर्माणी

आईटीआई बिलासपुर में जल रक्षकों को प्रमाणपत्र वितरित करने के अवसर पर बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। बिलासपुर, 03 जनवरी: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली व मुफ्त फोन सेवा 1098 से करवाया अवगत

पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चवाड़ी व प्राथमिक विद्यालय ओइल में आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग, बाल-मजदूरी, बाल-विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल विकास परियोजना करसोग के माध्यम से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तत्तापानी में मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस : मेधावी बेटियों को किया गया सम्मानित

करसोग : सीनियर सेकेंडरी स्कूल तत्तापानी में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्र छात्राओं के लिए भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिता...
Translate »
error: Content is protected !!