‘गोली चलाकर मां की गोद में सो जाओगे तो’ CM भगवंत मान की गैंगस्टरों को खुली चेतावनी

by

चंडीगढ़ :पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ती घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान का सख्त तेवर सामने आया है. मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या और स्कूलों को मिल रही धमकियों पर प्रतिक्रिया देते हुए CM मान ने गैंगस्टरों को साफ चेतावनी दी कि राज्य में दहशत फैलाने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।

उन्होंने दो टूक कहा कि अगर कोई यह सोचता है कि गोली चलाकर बच जाएगा, तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल होगी.

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब राणा बलाचौरिया हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान करने का दावा किया है. ADGP के मुताबिक इस हत्या में एक आरोपी विदेश में बैठा गैंगस्टर है. जबकि दो अन्य आरोपी अमृतसर से जुड़े हैं. सरकार और पुलिस ने साफ संकेत दिए हैं कि अब गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक कार्रवाई होगी.

क्या है पूरा मामला?

सोमवार को पंजाब के मोहाली जिले के सोहाना इलाके में एक प्राइवेट कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान अचानक गोलियां चलने से सनसनी फैल गई. मोटरसाइकिल पर आए 2-3 अज्ञात हमलावरों ने मौके पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस हमले में कबड्डी खिलाड़ी और टूर्नामेंट प्रमोटर राणा बलाचौरिया को चेहरे और शरीर के ऊपरी हिस्से में चार से पांच गोलियां लगीं.

कैसे दिया गया वारदात को अंजाम?

मोहाली के पुलिस अधीक्षक हरमनदीप हंस के अनुसार हमलावर खिलाड़ियों के पास सेल्फी खिंचवाने के बहाने पहुंचे थे. जैसे ही राणा बलाचौरिया रुके, आरोपियों ने बेहद करीब से फायरिंग शुरू कर दी. घायल अवस्था में उन्हें तुरंत मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जांच में सामने आया है कि गोलियां बहुत नजदीक से चलाई गई थीं.

राणा बलाचौरिया हत्याकांड में क्या खुलासा हुआ?

ADGP के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों की पहचान की है-

  • एक आरोपी पुर्तगाल में बैठा गैंगस्टर.
  • दूसरा आरोपी आदित्य, अमृतसर से.
  • तीसरा आरोपी करण, अमृतसर का निवासी.
  • पुलिस इस पूरे मामले के अंतरराष्ट्रीय लिंक की भी जांच कर रही है.

स्कूलों को धमकियां और कॉल्स की जांच :  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्कूलों को मिल रही धमकियों पर भी चिंता जताई. उन्होंने बताया कि कई मामलों में फोन कॉल्स के जरिए डर फैलाने की कोशिश की गई है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये कॉल्स किन देशों से आ रही हैं और इसके पीछे कौन लोग हैं.

गैंगस्टर गानों पर सख्त संदेश :  गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों पर CM मान ने दोहराया कि हथियारों और हिंसा को प्रमोट करने वाले गानों के खिलाफ पहले भी कार्रवाई हुई है और आगे भी होगी. उन्होंने कहा, ‘गाने सुकून के लिए होते हैं, खून के लिए नहीं।

लॉ एंड ऑर्डर पर राजनीतिक हमला : CM मान ने अकाली दल और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गैंगस्टर समस्या की जड़ें पिछली सरकारों में हैं. उनके मुताबिक उसी दौर में गैंगस्टर पनपे और आज वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सम्मान से परिणाम तक: मेयर सौरभ जोशी ने शुरू किया चंडीगढ़ का पहला वार्ड-वार मेगा डीप क्लीनिंग अभियान

सेक्टर-15 से हुई शुरुआत, सफाई मित्रों के पैर धोकर किया सम्मान; अगले चरण में वार्ड 4, 5 और 6 में चलेगा अभियान पुनीत महाजन ।  चंडीगढ़, 16 जून । चंडीगढ़ को स्वच्छ, हरित और...
article-image
पंजाब

भगवान ने उनकी पहले ही सुन ली और संजय सिंह जेल में चले गए, अब तो उनके साथ सिर्फ हमदर्दी ही जताई जा सकती : बिक्रम सिंह मजीठिया

अमृतसर। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ड्रग मानहानि मामले के केस में आज अदालत में पेश हुए। अदालत में पेश होने के बाद उन्होंने कहा कि वह संजय सिंह को अंदर...
article-image
पंजाब

गांव लल्लियां के गुरुद्वारा से चोरों ने गोलक उड़ाई : गोलक चोरी कर ले जा रहा चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद

गढ़शंकर : गढ़शंकर के निकटवर्ती गांव लल्लियां के गुरूद्वारा श्री गुरु रविदास जी में अज्ञात चोरों ने गोलक चोरी कर ली। उन्नीस तथा 20 जनवरी की मध्य रात्रि को अज्ञात चोर गुरुद्वारा साहिब का...
article-image
पंजाब

Lali Bajwa Pays Obeisance at

“Saints and Spiritual Leaders Always Inspire Us to Walk the Path of Righteousness” – Lali Bajwa Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 21 :  Shiromani Akali Dal Working Committee Member and Urban President S. Jatinder Singh...
Translate »
error: Content is protected !!