गोली लगने से मौत, किसान शुभकरण सिंह की : शुभकरण के सिर से कई छर्रे बरामद

by

चंडीगढ़ :  एमएसपी मांग को लेकर किसान आंदोलन के दौरान शुभकरण सिंह की हुई मौत को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। जिसमें में कहा गया है कि शुभकरण के सिर से कई छर्रे बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शुभकरण सिंह की मौत गोली लगने से हुई है।

जानकारी के मुताबिक शुभकरण के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत का कारण गन इंजरी दर्शाया गया है। रिपोर्ट में यह भी जिक्र है कि उसके सिर में मिले छर्रे मेटल के है। गौरतलब है कि शुभकरण की मौत 21 फरवरी को हरियाणा-पंजाब सीमा पर खनौरी के पास हुई थी।

29 फरवरी को गांव बलोह में किया गया था अंतिम संस्कार
किसान आंदोलन में पुलिस द्वारा गोलीबारी में किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई थी। जिनका गुरुवार (29 फरवरी) को उनके पैतृक गांव बलोह में अंतिम संस्कार किया गया था। इस दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गोली मारकर शुभकरण सिंह की हत्या कर दी गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धपीठ दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिणती में गड़बड़ी : 100 की जगह थे बंडल में पांच सौ के थे 140 नोट , 2 कर्मचारी गिरफ्तार

एएम नाथ :  शाहतलाई ।  प्रसिद्ध सिद्धपीठ दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावे की गिनती के दौरान गड़बड़ी व विश्वासघात का मामला साहमने आने पर बड़सर पुलिस ने मंदिर अधिकारी व तहसीलदार ढटवाल...
article-image
पंजाब

गुरसिमर सिंह ने वीरवार को एसडीएम नूरपुर के रूप में कार्यभार लिया संभाल

नूरपुर : 2020 बैच के आईएएस अधिकारी गुरसिमर सिंह ने वीरवार को एसडीएम नूरपुर के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह जिला ऊना में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत थे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोग आधार कार्ड के साथ अपना मोबाइल नंबर अवश्य करवाएं लिंक : आधार पंजीकरण और अपडेशन की परिपूर्णता के लिए उठाए जाएं आवश्यक कदम – उपायुक्त अपूर्व देवगन

चंबा, 28 जून : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त अपूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC जतिन लाल ने बनौडे़ महादेव ऊना में नवाया शीश : बनौडे महादेव कमेटी ने DC ऊना को शिव भगवान का चित्र और चुनरी देकर किया सम्मानित

एएम नाथ।  ऊना, 29 जुलाई। उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को बनौडे महादेव ऊना में पूजा अर्चना कर शीश नवाया और क्षेत्रवासियों के सुखमय और खुशहाल जीवन की मंगल कामना की। इस मौके पर...
Translate »
error: Content is protected !!