ग्राम स्वराज अभियान के तहत 164.43 करोड़ की कार्य योजना स्वीकृतः वीरेंद्र कंवर

by

ऊना : भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) योजना के तहत वर्ष 2021-22 के लिए 164.43 करोड़ रूपये की वार्षिक कार्य योजना स्वीकृत की गई है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि इस धनराशि की राज्य को नितान्त आवश्यकता थी क्योंकि प्रदेश में 389 नई पंचायत का गठन हुआ है। अतः नव गठित ग्राम पंचायतों के लिए पंचायत भवन तथा कंप्यूटर उपकरण की आवश्यता है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के क्षमता वर्धन प्रशिक्षण हेतु 24 करोड़ रुपए, जिला पंचायत संसाधन केंद्र हेतु 4 करोड़ रुपए, 389 नए पंचायत भवन निर्माण हेतु 38.90 करोड़ रुपए, 1924 कोमन सर्विस सेंटर के लिए 76.96 करोड़ रुपए, 81 विकास खंडों में प्रशासनिक व तकनीकी मद में 4.86 करोड़ रुपए, नई ग्राम पंचायतों में कंप्यूटर खरीद के लिए 1.55 करोड़, ई-गवर्नेस, मानव संसाधन तथा पीईएसए क्षेत्र के लिए 1.78 करोड़ रुपए की कार्य योजना सम्मिलित है। मंत्री ने कहा कि इस धनराशि से प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के ढाचों को सुदृढ किया जाएगा।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने इस धनराशि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर का धन्यवाद किया है।
-0-
#HimachalPradesh #Una

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण

भोरंज 19 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पहली जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर करवाए जा रहे फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तहत रविवार को प्रत्येक मतदान केंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने छलाड़ा में सुनी जन समस्याएं : जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना सरकार की प्राथमिकता – पठानिया

चंबा ( सिंहुता), 8 सितंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज सिहुंता के छलाड़ा कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया । उन्होंने शेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांप सीढ़ी के खेल से विद्यार्थियों को समझाया मतदान का मोल : आईटीआई ऊना में लगाया मतदान जागरुकता कैंप, उपायुक्त राघव शर्मा ने किया जागरूक

ऊना: 20 अगस्त: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 16 अगस्त से 11 सितम्बर तक चलाये जा रहे जागरुकता अभियान के तहत आज आईटीआई ऊना में मतदाता जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निजी विकास व अन्य निर्माण संबंधित कार्यों पर जिला ऊना में 16 सितम्बर तक रहेगी रोक

ऊना, 4 सितम्बर – जिला में आपदा प्रभावित भवनों व सड़कों के पुनःनिर्माण को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के निजी विकास और निर्माण संबंधित गतिविधियों पर 16 सितम्बर तक रोक रहेगी। यह आदेश...
Translate »
error: Content is protected !!