ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

by
धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का किया उद्घाटन
एएम नाथ।  धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला में पशु पालन विभाग के उप-निदेशक कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन किया। यह भवन 3.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है जिससे कांगड़ा जिला के पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
May be an image of one or more people and temple
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले अढ़ाई वर्ष में दूध के मूल्य में 21 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा दूध पर परिवहन अनुदान 1.50 रुपये से बढ़ाकर 3 रुपये प्रति लीटर किया गया है। 2 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित खरीद केन्द्रों तक दूध पहुंचाने के लिए किसानों को 2 रुपये प्रति लीटर की दर से अनुदान दिया जा रहा है। सरकार के इन प्रयासों से पशुपालक लाभान्वित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला के ढगवार में 1.50 लाख लीटर का दूध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। शिमला जिला के दत्तनगर स्थित दूध प्रसंस्करण संयंत्र की क्षमता में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों के परिणामस्वरूप मिल्कफेड अब राज्य में हर दिन 3 लाख लीटर दूध की खरीद कर रहा है जबकि पूर्व सरकार के समय केवल 90,000 लीटर दूध की खरीद की जाती थी।
इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार, विधायक सुरेश कुमार, हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी और राम चंद्र पठानिया, सचिव पशुपालन रितेश चौहान, निदेशक पशुपालन संजीव कुमार धीमान, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक पुलिस मयंक चौधरी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
.0.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी हेमराज बैरवा ने मिक्स मैराथन को दिखाई हरी झंडी

नादौन 04 नवंबर। एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार सुबह महिला एवं पुरुष की मिक्स मैराथन स्पर्धा आयोजित की गई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने हरी झंडी दिखाकर इस स्पर्धा का शुभारंभ किया। इस...
हिमाचल प्रदेश

मायापुरी धाम छमकडी में आज विशाल कुश्ती दंगल

पट्टा मेहलोग, 7 जून (तारा) :  विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत गोयला के तहत धार्मिक स्थल माया पूरी धाम छमकड़ी में 8 जुन को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल समिति के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खुलासा- चार महीने में एक करोड़ रुपए के करीब नकली दवाएं बना बेची

बद्दी। सोलन जिला के बद्दी में नकली दवाइयां बनाने के काले कारोबार के दौरान करीब चार महीने में एक करोड़ रुपये के करीब नकली दवाएं बनाई गईं थी। इन्हें उत्तर प्रदेश में बेचा भी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

12वी के छात्र के साथ मैडम का होटल में संबंध बनाने के खुलासा : पुलिस शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की शुरू

गुरुग्राम ।  गुरु-शिष्य के रिश्तों को शर्मसार करने के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। आए दिन गुरु-शिष्य के रिश्तों को तार-तार करने के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसा ही एक मामला...
Translate »
error: Content is protected !!