ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर गांवों तक पहुंचाएंगे पैसा : मुख्यमंत्री सुक्खू

by

बजौरा और पिरडी में 206 करोड़ रुपये की 25 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास; गाय के दूध का खरीद मूल्य 61 और भैंस के दूध का 71 रुपये प्रति लीटर किया

रोहित जसवाल।  कुल्लू। हिमाचल प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और गांवों में रहने वाले लोगों की आय बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ें और पैसा सीधे गांवों की अर्थव्यवस्था तक पहुंचे। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बजौरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने जार विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विश्राम गृह बजौरा और कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के पिरडी में 206 करोड़ रुपये की लागत वाली 25 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

दूध के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी से किसानों-पशुपालकों को लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के समय गाय के दूध का खरीद मूल्य 32 रुपये प्रति लीटर था, जिसे बढ़ाकर अब 61 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। इसी तरह भैंस के दूध का खरीद मूल्य 47 रुपये से बढ़ाकर 71 रुपये प्रति लीटर किया गया है। इन फैसलों से किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने में मदद मिली है।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों और बागवानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कई कदम उठा रही है। किसानों-बागवानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रदेश और देश के विभिन्न बाजारों तक पहुंच आसान बनाई जा रही है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कृषि उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के लिए भी हरसंभव सहायता दी जा रही है।

दुबई पहुंचा कुल्लू का 113 मीट्रिक टन अनार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से कुल्लू जिले में उत्पादित सिंदूरी किस्म के 113 मीट्रिक टन अनार का संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में निर्यात किया गया है। इससे हिमाचल के बागवानों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी उपज बेचने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।

उन्होंने बताया कि मंडी मध्यस्थता योजना के तहत सेब का खरीद मूल्य भी एक रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाया गया है। अब सेब 12 रुपये के बजाय 13 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा जाएगा।

किशाऊ बांध परियोजना से हिमाचल को 1,500 करोड़ रुपये तक के लाभ की उम्मीद

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल प्रदेश के हितों को लेकर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। परियोजना के निर्माण के बाद प्रदेश को प्रतिवर्ष लगभग 1,200 से 1,500 करोड़ रुपये का लाभ होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए लोगों को बधाई दी। इसके बाद तांदी गांव के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विदित चौधरी, कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा, महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी, एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां, पूर्व मंत्री खिमी राम शर्मा, राज्य जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस. सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

30 जुलाई से शुरू होगी किन्नर कैलाश यात्रा, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगा प्रवेश : 6,050 मीटर की ऊंचाई पर है प्राकृतिक शिवलिंग

एएम नाथ । शिमला : सावन के पवित्र महीने में होने वाली किन्नर कैलाश यात्रा इस वर्ष 30 जुलाई से शुरू होगी। जिला प्रशासन ने यात्रा को 10 अगस्त तक संचालित करने का निर्णय...
article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनाली में हरियाणा के स्कूल बस चालक की अचानक मौत…..44 विद्यार्थी थे सवार

वशिष्ठ मंदिर जाते समय सड़क पर गिर पड़े 32 वर्षीय चालक; अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में विद्यार्थियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा पीढ़ी के भविष्य निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव महत्वपूर्ण : DC मुकेश रेपसवाल

  वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए ज़िला प्रशासन तत्पर,  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल  ने कहा  कि वरिष्ठ नागरिकों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 किलोमीटर पैदल चलकर आपदा प्रभावितों से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम : आपदा प्रभावितों के पुनर्वास पर सरकार का विशेष फोक्स: अग्निहोत्री

हरिपुर के धंगड़ में भारी बारिश से हुए नुक्सान का जायजा लिया धर्मशाला, 27 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए सरकार कारगर कदम उठाएगी इस के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!