ग्रीन पटाखे ही बिकेंगे : दीवाली, गुरूपर्व, क्रिसमस पर पटाखे चलाने को समय निर्धारित: डीसी डा. निपुण जिंदल

by

धर्मशाला, 03 नवंबर। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों की अनुपालना करते हुए कांगड़ा जिला के शहरी क्षेत्रों में भी दीपावली, गुरूपर्व, क्रिसमस तथा नववर्ष की पूर्व संध्या पर पटाखे चलाने के लिए समय निर्धारित कर दिया है। इस बाबत जिला दंडाधिकारी डा निपुण जिंदल की ओर से आदेश भी पारित किए गए हैं इन आदेशों के अनुसार इन पर्वों पर ग्रीन पटाखे यानि कम प्रदूषण वाले पटाखे ही चलाने की अनुमति है इसमें दीपावली 12 नवंबर को रात आठ बजे से लेकर रात दस बजे तक, गुरूपर्व 27 नवंबर को प्रातः चार बजे से पांच बजे तक तथा रात्रि नौ बजे से लेकर रात्रि दस बजे तक, तथा क्रिसमस 25 दिसंबर को रात्रि 11ः55 से लेकर प्रातः 12ः30 तक ही पटाखे चलाए जा सकते हैं। इसी तरह से नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को रात्रि 11ः55 से लेकर प्रातः 12ः30 बजे तक की पटाखे चलाए जा सकते हैं।
पटाखे बेचने के लिए एसडीएम से अनुमति लेना होगा जरूरी
बाजार में, सरकारी कार्यालय परिसरों, हेरिटेज बिल्डिंग तथा आवाज निषिद्व क्षेत्रों में पटाखों के चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला दंडाधिकारी के आदेशोें के अनुसार शहरी क्षेत्रों में पटाखे बेचने के लिए संबंधित एसडीएम से अनुमति लेना भी अनिवार्य होगा। इसके साथ ही शहरी क्षेत्रों में उपमंडलाधिकारियों द्वारा चिह्न्ति या निर्धारित जगहों पर ही पटाखे बेचे जा सकते हैं। इन आदेशों की अवेहलना करने वाले के खिलाफ संबंधित उपमंडलाधिकारियों को कार्रवाई के लिए प्राधिकृत किया गया है। इसके साथ ही नगर निगमों, नगर परिषदों, नगर पंचायतों को पटाखों से उत्पन्न होने वाले कूड़ा कचरा के वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन के लिए भी उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेशों के तहत जरूरी हिदायतें:
चिह्न्ति स्थानों पर पटाखों की दुकानों में बिना किसी रूकावट के आपातकालीन निकासी होना जरूरी है। पटाखों की दुकानों पर सेल्जमैन पटाखों की हैंडलिंग में दक्ष होने चाहिए। मार्केट या भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखे बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी, चिह्न्ति स्थानों पर पटाखों की दुकानों की आपसी दूरी कम से कम तीन मीटर होनी चाहिए। पटाखों की दुकानों के आसपास लैंप, मोमबती जलाने तथा स्मोकिंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मोबाइल पोलिंग पार्टी ने 15 किलोमीटर पैदल चक्की पंहुच कर डलवाई वोट : भट्टियात  क्षेत्र  में  425 मतदाता  अपने घरों से करेंगे मतदान

एएम नाथ। चंबा, 22  मई :   एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी भट्टियात पारस अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग लोगों को उनके घर द्वार मतदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में ‘मिशन फ्री-फुटपाथ’ के तहत चला अतिक्रमण विरोधी अभियान*

रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जून. नगर निगम ऊना, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने शनिवार को ‘मिशन फ्री-फुटपाथ’ के तहत आईएसबीटी ऊना से नगर पालिका बाजार तक सड़कों के किनारे किए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की के बेडरूम में 15 साल का लड़का : रोमांस के बाद मौत

जोधपुर :   राजस्थान के जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र से है।‌ ग्रामीण इलाके में केरु कस्बे का यह पूरा मामला है । फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और जल्द ही पूरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में निर्माणाधीन स्कूल भवनों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता, एएम नाथ। चम्बा जिला चंबा में निर्माणाधीन स्कूल भवनों के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में एक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की...
Translate »
error: Content is protected !!