गढ़शंकर के वीस वर्षीय चिराग सोनी की डेंगू से मृत्यु

by

गढ़शंकर: शहर के प्रसिद्ध किरयाना व्यापारी राकेश (हैप्पी) सोनी को उस वक्त गहरा आघात लगा जब उनके नौजवान पुत्र चिराग सोनी (20) की डेंगू मृत्यु हो गई। परिवारिक सदसयो ने बताया कि बीती शाम तबीयत खराब होने के कारण चिराग सोनी को नवांशहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां पर डॉक्टरों द्वारा डेंगू के कारण प्लेटलेट सेल कम होने का कारण बताया गया। वहां चिराग सोनी की तबीयत में सुधार ना होने के कारण उसे शाम के समय डीएमसी हॉस्पिटल लुधियाना में रेफर कर दिया गया। वहां कुछ ही घंटों में उसकी मृत्यु हो गई। जिससे परिवार को गहरा आघात लगा। यहां यह बताने योग्य है कि चिराग सोनी बहुत ही मिलनसार और हंसमुख स्वभाव का नौजवान था और हमेशा दूसरों के दुख सुख में शामिल होता था। चिराग सोनी की मृत्यु पर इलाके की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के प्रमुखों और राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदों द्वारा
परिवार से संवेदना प्रकट करते हुए दुख सांझा किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

 कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 2 में 21 लाख रुपए की लागत से सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 21 दिसंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर में शुरु किए गए विकास कार्यों को तय समय में पूरा किया जा रहा है और कार्य की गुणवत्ता से कोई...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर को पंजाब एंड सिंध बैंक ने भेंट की व्हीलचेयरें और वाटर कूलर

गढ़शंकर, 24 जून : पंजाब एंड सिंध बैंक के 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय होशियारपुर की ओर से सिविल अस्पताल गढ़शंकर को मरीजों की सुविधा के लिए तीन व्हीलचेयर...
article-image
पंजाब

डेराबस्सी से लापता हुए सात बच्चे पुलिस ने ढूंढे : बताया कैसे पहुंचे थे मुंबई – गले लगा रोने लगी माताएं

डेराबस्सी  :  मोहाली के डेराबस्सी आठ दिन पहले सात बच्चे एकसाथ लापता हो गए थे। बच्चों के गुम होने के बाद परिवार परेशान था और बच्चों को ढूंढने के लिए दिन-रात एक कर दिए...
article-image
पंजाब

अवनूर कौर के जन्मदिन पर दी बधाई

माहिलपुर । राजविंदर कौर की बेटी अवनूर कौर के जन्मदिन पर परिवारिक सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन की कामना की। इस अवसर पर अवनूर कौर को...
Translate »
error: Content is protected !!