होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर एकता नगर में चल रहे श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ के सातवें दिन नील कमल शर्मा व नीना शर्मा ने मुख्य यजमान के तौर पर उपस्थित होकर यज्ञ में आहुति डालीं। इस दौरान उनके साथ यजमान रीत, तनवी, पूजा ठाकुर, मानसी, रूती बाला, परीक्षित, मीरा सैनी, पुष्पिंदर पाल सिंह, रमनजीत, मीरां भारद्वाज, मुस्कान मनचंदा, ऊषा खन्ना, रमेश गंभीर, विनोद शर्मा, सुभाष गंभीर, सुषमा अग्रवाल, सुनील जोशी चंडीगढ़ तथा हीना जोशी भी मौजूद थे। इस मौके पर आचार्य राजिंदर प्रसाद ने कहा कि आहुति स्वाहाकार मंत्रोच्चारण की ध्वनि को सूर्य की किरणों के साथ अवशोषित होकर वायुमंडल में प्रसारित करती है। यज्ञ कुण्ड के अग्निदेव को वातावरण के अनुकूल करने ओर मानव के लिए पौष्टिक पदार्थों को उत्पन्न करने के लिए आहुतियां दी जाती हैं।
इसी बीच चौथे दिन की श्रीमद्भागवत कथा को आगे बढ़ाते हुए धीरज कृष्ण शास्त्री ने कहा कि माता-पिता ही सर्वोपरि होते हैं। आप मंदिर जाएं अथवा न जाएं, पूजा, पाठ, तीर्थ, व्रत, दान, पुण्य, भंडारा करें या न करें, अपने माता-पिता की सेवा अवश्य करें। क्योंकि, माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। जो माता-पिता का अपमान करता है, उनका दिल दुखता है, उसे नर्क में भी जगह नहीं मिलती।
उन्होंने कहा कि धरती पर माता पिता का स्थान सबसे ऊंचा है। आपके नवग्रह या दशा भले ही विपरीत चल रहे हैं लेकिन घर में माता-पिता प्रसन्न हैं तो सभी देवी-देवता भी प्रसन्न हो जाएंगे।
इस दौरान श्री कृष्ण जन्म पर नन्दोत्सव मनाया गया। धीरज कृष्ण शास्त्री द्वारा गाए भजनों पर श्रद्धालु खूब थिरके। पूरा कथा परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों व नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की…जय से गूंजायमान हो उठा। इस मौके पर फूलों की होली भी खेली गई। शुक्रवार को श्रीकृष्ण बाललीला, श्री गिरिराज पूजन, छप्पन भोग महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान रमेश अग्रवाल, महासचिव तरसेम मोदगिल, विकास अग्रवाल, प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा, प्रमोद शर्मा, दविंदर वालिया गुरुजी, राजिंदर मोदगिल, कृष्ण गोपाल मोदगिल, शाम सुन्दर मोदगिल, मनोज दत्ता, मुकेश डाबर,अशोक कुमार, पं. रमेश ठाकुर, कृष्ण देव, नील कमल, बबल विनोद हरजाई, अनुराधा गौतम, सुनीता गौतम, जसवीर कौर, सूरज प्रकाश, पलवी गुप्ता, बनीता गुप्ता, अनिल अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, सूरज शर्मा, दविंदर वालिया गुरुजी, मुकेश शर्मा, गोपाल शर्मा, विशाल वालिया, स्पर्श शर्मा व अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में नगर निवासी मौजूद थे।